फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: महिला को कीटनाशक पिला मारने का प्रयास, 3 पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
रतिया। क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता ने विवाहिता ने अपने पति, ससुर व बुआ सास पर कीटनाशक दवाई पिलाकर मारने का आरोप लगाया है। इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। विवाहिता की शादी 19 जनवरी 2020 को गांव शेरगढ़ ढाणी निवासी कुलदीप सिंह के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद उसका व उसके पति का आपस मेंं मन मुटाव चल रहना लगा। इस संबंध में कई बार पंचायत भी हुईं।
विज्ञापन


शिकायत में 23 वर्षीय विवाहिता ने बताया है कि 11 मार्च को उसकी बुआ के दोहते की शादी पंजाब के मानसा जिले के गांव तालवाल में थी। वह शादी में जाने के लिए 8 मार्च को अपने मायके चली गई। शादी के बाद उसके काफी कहने पर दो-तीन दिन बाद पति उसे मायके से ढाणी शेरगढ़ लाया। यहां उसका पति शादी में जाने को लेकर उससे झगड़ने लगा। महिला ने आरोप लगाया कि 22 मार्च को उसकी बुआ सास का लड़का जस्सी और उसकी पत्नी जोत उसके पति को कोई नशीली दवाई देकर गए।

23 मार्च को उसके पति कुलदीप सिंह, ससुर गुरजंट सिंह, बुआ सास गुरदयाल कौर घर पर मौजूद थे, उसी समय पति बिना वजह लड़ाई करने लगा। आरोप है कि ससुर और बुआ सास के कहने पर उसका पति कमरे से कीटनाशक की बोतल लेकर आया। ससुर और बुआ सास गुरदयाल कौर ने उसके दोनों हाथ पकड़ लिए और पति ने जान से मारने के लिए मुंह में कीटनाशक दवाई डाल दी। उसने खुद को छुड़वाने की कोशिश की तो कीटनाशक दवाई उसके पति पर गिर गई। इसके बाद वह शोर मचाते हुए वहां से भाग गई, और बेहोश हो। गई। इसके बाद किसी ने उसे अस्पताल में दाखिल करवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें