फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंजलि कालोनी से बच्चा चोरी का प्रयास करते युवक गिरफ्तार, कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। स्थानीय भट्टू रोड स्थित अंजलि कॉलोनी से एक बच्चे के अपहरण के प्रयास का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों की तत्परता के चलते बच्चे के अपहरण का प्रयास करने वाला युवक पकड़ लिया। लोगों ने उसे पकड़ कर शहर पुलिस के हवाले कर दिया। युवक की पहचान बीघड़ रोड निवासी राजकुमार के रूप में हुई है। एसएचओ यादविंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में हिसार जेल भेज दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार स्थानीय अंजलि कॉलोनी में एक नौ साल का बच्चा अपने घर के बाहर खेल रहा था और उसके माता-पिता उस समय घर पर नहीं थे। इस दौरान एक स्कूटी पर सवार होकर राजकुमार मौके पर पहुंचा और बच्चे को स्कूटी पर जबरदस्ती बिठाकर ले जाने लगा तो बच्चे ने शोर मचा दिया। इसके बाद आसपास के लोगों ने स्कूटी सवार युवकों को पकड़ लिया। इस बीच किसी ने पुलिस को घटना की सूचना दी और पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर युवक को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें