फतेहाबाद। शहर के अशोक नगर में वकील के मुंशी के घर घुसकर कांत की बोतलों से हमला कर दिया गया और तोड़फोड़ की गई। आरोप है कि एनडीपीएस के मामले में आरोपी की जमानत करवाने के मामले में 10 हजार रुपये मांगने की रंजिश में हमला कर दिया गया। मामले में पुलिस ने अशोक नगर निवासी पवन कुमार की शिकायत पर आरोपी अशोक नगर निवासी चंद्र सागर उर्फ घरोंडा और उसके साथी धर्मबीर, अमित, कमल, भठल, अजय व भूना मोड़ निवासी लौकी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत में पवन ने बताया कि वह कोर्ट में एक वकील के पास मुंशी लगा हुआ है। आरोप है कि उक्त आरोपी 25 मार्च को शाम के समय उसके घर पर आए और लड़ाई-झगड़ा शुरू कर दिया। आरोप है कि आरोपियों ने उसके व पत्नी व बेटे के साथ मारपीट की और ठंडे की कांच बोतलें उठाकर हमला किया। आरोपियों ने जेब से नकदी निकाल ली और पत्नी के कानों की बालियां भी उतार ली। शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गए। आरोप है कि रंजिश के चलते आरोपियों ने हमला किया है। आरोप है कि चंद्र सागर उर्फ घरोंडा की एनडीपीएस के मामले में रतिया से जमानती और शिनाख्ती लाकर कोटे से जमानत करवाई थी। इस मामले में आरोपी घरोंडा से जमानती के 10 हजार रुपये मांगे गए थे लेकिन वह नहीं दे रहा था। इसी रंजिश में आरोपी घरोंडा ने अपने साथियों को लाकर हमला करवा दिया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।