फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली चोरी पकड़ने गई विद्युत निगम की टीम पर बोला हमला

Fri, 11 Sep 2015 11:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव बोदीवाली में बिजली चोरी पकड़ने गई टीम के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। भट्टू पुलिस ने बिजली निगम के एसडीओ दलबीर सिंह की शिकायत पर बोदीवाली निवासी एक महिला सहित तीन लोगों पर सरकारी कार्य में बाधा डालने का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


एसडीओ ने दी अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि बिजली निगम की टीम में विजय सिंह, शेरसिंह, हनुमान व प्रमोद जेई ने गांव बोदीवाली में बिजली चोरी रोकने के लिए छापामार कार्यवाही की। इस दौरान बोदीवाली निवासी ईश्वर व उसकी पत्नी तथा उसके भाई ने कर्मचारियों के साथ झगड़ा किया और निगम की कार्रवाही में बाधा डाली। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने उक्त आरोपियों पर मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें