फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: गुर्जर महासभा के प्रदेश प्रवक्ता बने आत्माराम कसाना

Mon, 30 Mar 2026 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। अखिल भारतीय गुर्जर महासभा हरियाणा की विस्तारित कार्यकारिणी बैठक गुरुग्राम में आयोजित की गई। इसमें गुर्जर महासभा के प्रदेश प्रवक्ता आत्माराम कसाना बने।
विज्ञापन

बैठक में समाज के राष्ट्रीय, प्रदेश और जिला स्तर के पदाधिकारियों ने भाग लिया और संगठन की मजबूती, शिक्षा व सामाजिक उत्थान पर मंथन किया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष सांवरमल गुर्जर ने की, जबकि राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बच्चू सिंह बैसला मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने समाज में शिक्षा और युवाओं के मार्गदर्शन पर जोर दिया।
बैठक में कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए फतेहाबाद के सेवानिवृत जिला लोक संपर्क अधिकारी आत्माराम कसाना को प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किया गया। वहीं भट्टू कलां के प्रो. बंसीलाल गुर्जर को प्रदेश महामंत्री और बिट्टू गुर्जर को फतेहाबाद जिला अध्यक्ष बनाया गया।
विज्ञापन

इसके अलावा रामचरण सिंह उर्फ टीटू पटेल को कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक में समाज के बच्चों के लिए लाइब्रेरी स्थापित करने का प्रस्ताव भी रखा गया, जिसे सराहा गया। कार्यक्रम में जिलों से आए पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत करने के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें