फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम कार्ड बदलकर पैसे निकालने वाला शातिर गिरफ्तार

Fri, 21 Nov 2014 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित स्टेट बैंक आफ पटियाला के एटीएम से गुरुवार दोपहर एक शातिर युवक ने मदद के नाम पर कार्ड बदलकर पैसे निकालने की कोशिश की, लेकिन युवक का यह प्लान कामयाब नहीं हो सका और वह दबोच लिया गया। युवक के पास से 31 अन्य विभिन्न बैंकों के एटीएम कार्ड बरामद हुए हैं।

 पकड़े गए युवक ने खुद को जेब काटने में भी माहिर बताया है। देर शाम तक पुलिस काबू किए गए युवक से पूछताछ करती रही। पुलिस ने युवक के खिलाफ धोखाधड़ी, पैसे हड़पने आदि की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

            गांव भिरड़ाना निवासी सुनील गुरुवार दोपहर नेशनल हाईवे पर स्थित स्टेट बैंक आफ पटियाला की मेन ब्रांच की एटीएम में पैसे निकालने के लिए पहुंचा। वहां पहले से ही कैथल निवासी राजेश मौजूद था।
एटीएम केबिन में दो मशीनें होने के कारण सुनील दूसरे एटीएम से पैसे निकालने लगा। जबकि राजेश पहले एटीएम पर खड़ा था। सुनील ने पैसे निकालने को एटीएम में कार्ड डाला। किसी कारणवश वह प्रक्रिया पूरी करने में असमर्थ रहा। सुनील ने दो बार और कार्ड स्वैप किया, लेकिन वह पैसे निकालने में सफल नहीं हो सका। इस दूसरे एटीएम के पास खड़े राजेश ने सुनील की मदद करने के नाम पर उससे एटीएम ले लिया और पिन कोड पूछकर पहले बैलेंस चैक किया और फिर 20 हजार रुपये निकाल कर सुनील को दे दिए।
 इस दौरान राजेश ने एटीएम भी बदल लिया। पैसे और एटीएम लेकर सुनील बाहर निकला तो उसे एटीएम बदलने का शक हुआ और वह कुछ देर तक एटीएम केबिन के बाहर खड़ा अंदर खड़े राजेश की गतिविधि ध्यान देखता रहा। लेकिन 10 मिनट बाद भी जब राजेश बाहर नहीं निकला तो सुनील केबिन के अंदर घुस गया और उसने राजेश से एटीएम बदलने की बात कही। इससे राजेश हड़बड़ा गया और वह हाथ में पकड़े हुए चार एटीएम डस्टबिन में फेंककर भागने लगा। शोर मचाने पर बैंक के सिक्योरिटी गार्ड ने युवक को दबोच लिया।
 इसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस राजेश को शहर थाने में ले आई, जहां पर पुलिस ने राजेश से पूछताछ के दौरान कपड़ाें की तलाशी ली तो उसकी जेब से विभिन्न बैंकाें के 31 एटीएम कार्ड बरामद हुए हैं।
विज्ञापन


बेरोजगारी ने धकेला चोरी के काम में:
ग्रेजुएट पास 25 वर्षीय राजेश कुमार ने बताया कि वह कैथल का निवासी है और बेरोजगारी से तंग आकर उसने पिछले चार साल पहले फरीदाबाद में जेब काटने का काम शुरू किया था और वह अब तक सैकड़ो लोगों की जेबें भी काट चुका है। राजेश ने बताया कि दो महीने पहले ही उसने एटीएम बदलकर पैसे निकालने का काम शुरू किया है। राजेश ने बताया कि वह मदद के नाम पर एटीएम बदल लेता था और फिर अकाऊंट से पैसे निकालकर एटीएम फैंक देता है। बुधवार को भी वह केबिन में दो मशीने होने के कारण दूसरे एटीएम पर खड़े होकर फंसाने की कोशिश कर रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें