फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: भूना में 2.5 करोड़ से बनेगा अटल इंडोर स्टेडियम

Wed, 08 Apr 2026 11:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
भूना। नगर पालिका भूना की आयोजित बजट बैठक में 2.5 करोड़ से बनाएं जाने वाले अटल इंडोर स्टेडियम का
विज्ञापन
भूना। नगर पालिका की बजट बैठक में खिलाड़ियों को बड़ी सौगात देने का फैसला लिया गया। बैठक में 2.5 करोड़ रुपये की लागत से अटल इंडोर स्टेडियम निर्माण प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित हुआ। इस स्टेडियम में बास्केटबाल, वॉलीबाल और बैडमिंटन जैसे खेलों की आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
विज्ञापन


बैठक चेयरपर्सन अर्पणा पंकज पसरीजा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इसमें शहर विकास से जुड़े कई अहम प्रस्तावों पर भी सहमति बनी। वार्ड 5 के सुमित कुमार और वार्ड 11 की शीला देवी बैठक में उपस्थित नहीं रहे। चेयरपर्सन अर्पणा पसरीजा ने बताया कि नगर पालिका ने 16.25 करोड़ रुपये का बजट पारित किया है। इसमें 9 करोड़ 92 लाख रुपये विभिन्न विकास कार्यों पर खर्च होंगे। इसके साथ ही 1 करोड़ 64 लाख रुपये सफाई व्यवस्था, डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण और सैनिटाइजेशन गतिविधियों के लिए निर्धारित किए गए हैं।

उन्होंने कहा कि शहर को स्वच्छ, सुंदर और आधुनिक बनाने की दिशा में लगातार प्रयास जारी हैं। नए प्रोजेक्ट और स्वीकृत बजट से विकास कार्यों को गति मिलेगी और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। बैठक में नगरपालिका सचिव दीपक कुमार, वाइस चेयरमैन नरेंद्र बागड़ी, पार्षद कृष्णा सोनी, पूनम सिंगला, रोहतास गोयल, सुशील सोनी, सुमन शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


-





:: खिलाड़ियों को मिलेगी आधुनिक सुविधाएं



प्रस्तावित अटल इंडोर स्टेडियम में खिलाड़ियों को आधुनिक सुविधाएं मिलेगी। स्टेडियम में बास्केटबॉल कोर्ट, एक वॉलीबाल कोर्ट, तीन बैडमिंटन कोर्ट, दो टेबल टेनिस कोर्ट और एक स्नूकर कोर्ट बनाया जाएगा। इसके अलावा स्केटिंग ग्राउंड और करीब 500 दर्शकों के बैठने की व्यवस्था भी होगी। स्टेडियम लगभग 310x82 वर्ग फीट क्षेत्र में बनेगा। इसमें 70x265 वर्ग फीट का मुख्य हॉल होगा। इसमें कार्यालय, स्टोर, बाथरूम, पेयजल और पार्किंग जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी।





:: शहर की व्यवस्था सुधारने पर दिया जोर

बैठक में शहर की साफ-सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने, स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत, जल निकासी व्यवस्था सुधारने और नई विकास योजनाओं को तेजी से लागू करने पर भी चर्चा की गई। पार्षदों ने अपने-अपने वार्डों की समस्याएं रखीं, जिनके समाधान के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

भूना। नगर पालिका भूना की आयोजित बजट बैठक में 2.5 करोड़ से बनाएं जाने वाले अटल इंडोर स्टेडियम का

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें