फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: पुलिस लाइन में आईजी ने परखी जवानों की तैयारी व कार्यकुशलता

Tue, 27 Oct 2026 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद में मॉक डि्रल का निरीक्षण करते हुए आईजी, एसपी व अन्य स्त्रोत पुलिस विभाग
विज्ञापन
फतेहाबाद। रोहतक रेंज के पुलिस महानिरीक्षक हमीद अख्तर ने मंगलवार को पुलिस लाइन का निरीक्षण कर कानून-व्यवस्था और आपात स्थितियों से निपटने की तैयारियों का जायजा लिया। आईजी ने पुलिस टुकड़ी की सलामी ली और जवानों के अनुशासन व कार्यकुशलता का अवलोकन किया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान पुलिस की विभिन्न प्लाटूनों ने दंगा नियंत्रण, भीड़ प्रबंधन और आपात स्थितियों से निपटने के लिए व्यावहारिक अभ्यास किया। जवानों ने आंसू गैस, केन शील्ड और अन्य दंगा-रोधी उपकरणों के इस्तेमाल का प्रदर्शन किया। आईजी ने जवानों की सतर्कता, त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता और आपसी तालमेल को परखा।
उन्होंने चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में संयम और सूझबूझ से काम करने पर जोर दिया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक निकिता खट्टर, एएसपी मुख्यालय दिव्वाशीं सिंगला सहित जिले के डीएसपी और अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन



वज्रा समेत पुलिस वाहनों का किया निरीक्षण
आईजी ने दंगा-रोधी वाहन वज्रा सहित अन्य पुलिस वाहनों और सुरक्षा संसाधनों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने आपात स्थिति में संसाधनों की उपयोगिता और पुलिस टीमों की तैयारियों का जायजा लिया।
-
अधिकारियों के साथ की बैठक
निरीक्षण के बाद आईजी ने पुलिस अधीक्षक और जिले के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर कानून-व्यवस्था की स्थिति और सुरक्षा तैयारियों पर चर्चा की। उन्होंने संवेदनशील क्षेत्रों पर निगरानी रखने, किसी भी अप्रिय घटना की आशंका पर समय रहते कार्रवाई करने और आमजन के साथ बेहतर संवाद स्थापित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें