फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: सरकार से मांग, पुलिसकर्मियों की सुरक्षा के लिए बनाए कड़ा कानून

Mon, 21 Jul 2025 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद के लघु सचिवालय में हिसार पुलिस के समर्थन में प्रदर्शन करते एसोसिएशन के सदस्य।
विज्ञापन
फतेहाबाद। हिसार की 12 क्वार्टर पुलिस चौकी के पुलिसकर्मियों पर डीजे विवाद में केस दर्ज करने के विरोध में फतेहाबाद में सेवानिवृत्त पुलिस कर्मचारी एसोसिएशन ने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


एसोसिएशन के सदस्यों ने लघु सचिवालय के परिसर में हिसार जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद उपायुक्त मनदीप कौर और एसपी सिद्धांत जैन को मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपकर पुलिसकर्मियों पर दर्ज एफआईआर रद्द करने और उनकी सुरक्षा के लिए कड़ा कानून बनाने की मांग की।

-

कानून की धज्जियां उड़ा रहे असामाजिक तत्व

एसोसिएशन के जिला प्रधान रणधीर डबास, हेतराम बिश्नोई, वीरेंद्र कुमार, सुरेंद्र पाल आदि ने कहा कि पुलिस कर्मचारियों के साथ ड्यूटी के दौरान अभद्र व्यवहार, मारपीट, झगड़े के मामले आए दिन सामने आ रहे हैं। इससे समाज में पुलिस की छवि धूमिल होती जा रही है। अपराधियों के हौसले बुलंद हो रहे हैं। पुलिसकर्मियों और उनके परिवारजनों में भय और असुरक्षा का माहौल है। असामाजिक तत्व कानून की धज्जियां उड़ाते हुए पुलिस की ड्यूटी में बाधा डालते हैं। छेड़छाड़ के आरोप लगाकर पुलिस कर्मचारियों की झूठी शिकायत कर उच्च अधिकारियों और सरकार को गुमराह करते हैं।
विज्ञापन




पाबंदी के बावजूद बज रहा था डीजे : डबास
डबास ने कहा कि 7 जुलाई की रात को करीब साढ़े 11 बजे हिसार के 12 क्वार्टर क्षेत्र में देर रात पाबंदी के बावजूद डीजे बज रहा था। उसको बंद करवाने गई पुलिसकर्मियों की टीम पर ईंटें बरसाई गईं। पुलिसकर्मियों की वर्दी फाड़ी, मारपीट की गई। उन पर ईंटें बरसाई गईं। पुलिस टीम को बंधक बना लिया गया। पुलिसकर्मियों पर दबाव में आकर केस दर्ज कर लिया गया है। ऐसे मामलों में अपराधियों को सख्त सजा दिलवाने के लिए त्वरित कोर्ट का गठन किया जाए ताकि पुलिसकर्मी निडर होकर अपनी ड्यूटी कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें