फतेहाबाद। वार्षिक परीक्षाएं शुरू होने से पहले शिक्षा विभाग सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों का शैक्षणिक स्तर जांचेगा। इसके लिए शिक्षा विभाग निदेशालय ने परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है।
कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों के लिए सेट-2 और प्री बोर्ड परीक्षाएं 22 दिसंबर से शुरू होंगी और कक्षा दसवीं और बारहवीं की प्री बोर्ड परीक्षाएं अगले माह ली जाएंगी। राजकीय विद्यालयों के कक्षा नौवीं और 11वीं की सेट-2 परीक्षा 2 से 29 दिसंबर तक आयोजित की जाएगी। वहीं कक्षा दसवीं और बारहवीं के विद्यार्थियों के लिए 22 जनवरी से 4 फरवरी तक प्री बोर्ड परीक्षा होगी।
ये वार्षिक परीक्षाओं से पहले विद्यार्थियों के ज्ञान, समझ और विषयवार पकड़ को परखने का महत्वपूर्ण माध्यम साबित होंगी। सेट-2 परीक्षा में लगभग एक माह और प्री बोर्ड परीक्षा में दो माह का समय शेष होने के कारण स्कूलों में पाठ्यक्रम पूरा करने व रिवीजन करवाया जा रहा है। इन परीक्षाओं के अंक एमआईएस पोर्टल पर अपलोड किए जाएंगे, जिससे छात्रों की पढ़ाई, उनकी प्रगति और तैयारी का आधार तैयार होगा।
अतिरिक्त कक्षाएं लगा पाठ्यक्रम किया जा रहा है पूरा
राजकीय विद्यालयों में विद्यार्थियों का सिलेबस पूरा करने के लिए कई स्कूलों में शिक्षक अतिरिक्त कक्षाएं लगा रहे है। शिक्षकों द्वारा नियमित टेस्ट, प्रेक्टिस पेपर और कठिन अध्यायों की दोबारा व्याख्या जैसे कार्यक्रमों को बढ़ावा दिया जा रहा है, ताकि विद्यार्थी वार्षिक परीक्षा से पहले पूरी तरह तैयार हो सकें।
-
एमआईएस पोर्टल पर दर्ज होंगे परीक्षा परिणाम
शिक्षा विभाग ने साफ किया है कि सेट-2 और प्री बोर्ड परीक्षाओं के अंक एमआईएस पोर्टल पर अपलोड करना अनिवार्य होगा। इसके लिए स्कूल मुखियाओं की जिम्मेदारी तय की गई है। समय पर अंक अपलोड न करने पर संबंधित स्कूल प्रमुख की जवाबदेही तय की जाएगी।
-
इस प्रकार होंगी परीक्षाएं
कक्षा 9 की परीक्षा का शेड्यूल
22 दिसंबर - सामाजिक विज्ञान, हिंदी
23 दिसंबर - अंग्रेजी, गृहविज्ञान एंड एनास्क्यूएफ, संगीत, कृषि, ड्राइंग
24 दिसंबर - विज्ञान, संस्कृत, पंजाबी ,उर्दू
27 दिसंबर - गणित की परीक्षा होगी।
-
कक्षा 11वीं की परीक्षा का शेड्यूल
22 दिसंबर - फाइन आर्ट, म्यूजिक, मनोविज्ञान, समाजशास्त्र, बिजनेस स्टडी, केमेस्ट्री
23 दिसंबर - कंप्यूटर साइंस, ज्योग्राफी, इतिहास, फिजिक्स, अकाउंटेंसी
24 दिसंबर - हिंदी कोर, इलेक्टिव, गणित
27 दिसंबर एनएसक्यूएफ विषय, अंग्रेजी कोर इलेक्टिव
29 दिसंबर - अर्थशास्त्र, गृह विज्ञान, संस्कृत, पंजाबी, उर्दू, कृषि की परीक्षा होगी।
दसवीं प्री बोर्ड परीक्षा शेड्यूल
22 जनवरी - विज्ञान
23 जनवरी - हिंदी
24 जनवरी - गणित
28 जनवरी - संस्कृत, पंजाबी, उर्दू, शारीरिक शिक्षा, एनएसक्यूएफ विषय
29 जनवरी - अंग्रेजी
30 जनवरी - सामाजिक विज्ञान
बारहवीं प्री बोर्ड परीक्षा का शेड्यूल
22 जनवरी- कंप्यूटर साइंस, जियोग्राफी
23 जनवरी- गणित, बायोलॉजी, राजनीतिक विज्ञान, पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन
24 जनवरी - हिंदी कोर इलेक्टिव
28 जनवरी - अंग्रेजी कोर इलेक्टिव
29 जनवरी - संस्कृत, पंजाबी, उर्दू, शारीरिक शिक्षा, एनएसक्यूएफ विषय
30 जनवरी - समाजशास्त्र, बिजनेस स्टडी, केमेस्ट्री
31 जनवरी - फाइन आर्ट, म्यूजिक, साइकोलॉजी
2 फरवरी- हिस्ट्री, फिजिक्स, अकाउंटेंसी
3 फरवरी - इकोनॉमिक्स, गृह विज्ञान
4 फरवरी - एनएसक्यूएफ विषय
शिक्षा विभाग निदेशालय की तरफ से कक्षा नौंवी और 11वीं के विद्यार्थियों का मूल्यांकन किया जाएगा। अगर कोई विद्यार्थी किसी विषय में कमजोर है तो उस पर ज्यादा ध्यान दिया जाएगा। विभाग की तरफ से प्री बोर्ड परीक्षाओं शेड्यूल भी जारी किया जा चुका है।
-संगीता बिश्नोई, जिला शिक्षा अधिकारी