फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: आशा वर्कर्स 20 मई को करेंगी राष्ट्रव्यापी हड़ताल

Sun, 13 Apr 2025 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
आंदोलन को लेकर बैठक में चर्चा करते आशा वर्कर्स यूनियन एवं सीटू नेता (स्वयं)
विज्ञापन
फतेहाबाद। आशा वर्कर्स यूनियन जिला कमेटी की बैठक रविवार को जिला प्रधान शीला शक्करपुरा की अध्यक्षता में शहीद उधम सिंह भवन, सीटू दफ्तर में हुई। बैठक का संचालन जिला सचिव सुमन दैयड़ ने की। बैठक में आशा वर्कर्स की मांगों को लेकर चर्चा की गई और आंदोलन को लेकर रूपरेखा तैयार की गई।
विज्ञापन

बैठक को संबोधित करते हुए शीला शक्करपुरा व ओमप्रकाश अनेजा ने कहा कि बैठक में 20 मई को राष्ट्रव्यापी हड़ताल का निर्णय लिया गया है। फतेहाबाद जिले से भी आशा वर्कर्स इस हड़ताल में शामिल होंगी। उन्होंने कहा कि आशा वर्कर्स ने सालों से जच्चा-बच्चा की देखरेख व उनके स्वास्थ्य संबंधी जानकारियां देने का काम किया। कोरोना काल में तो आशाओं ने अपनी जान जोखिम में डालकर जनता की सेवा की।
विश्व स्वास्थ्य संगठन से भी इन वर्कर्स को ग्लोबल हेल्थ लीडर अवॉर्ड भी मिल चुका है, इसलिए केंद्र व हरियाणा सरकार का फर्ज बनता है कि वह आशा वर्करों को प्रोत्साहित करते हुए उन्हें सरकारी कर्मचारी का दर्जा देकर पक्का करना चाहिए। आशा वर्कर्स पक्की नौकरी, न्यूनतम वेतन 26 हजार रुपये देने, रिटायरमेंट के बाद पेंशन देने सहित अन्य मांगों को लेकर 1 मई को मई दिवस पर प्रदर्शन के अलावा 20 मई को राष्ट्रव्यापी हड़ताल कर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेंगी। अगर फिर भी सरकार ने उनकी मांगों को नहीं माना तो आशा वर्कर्स फिर से आंदोलन करने पर मजबूर होंगी। बैठक को आशा वर्कर सविता, रामकली, अंग्रेजो भूना, सुमन दीवाना, सीटू नेता बेगराज ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें