फतेहाबाद में आयोजित साइकिलिंग प्रतियोगिता में भाग लेते हुए खिलाड़ी स्त्रोत आयोजक
फतेहाबाद। जिला साइकिलिंग संघ की ओर से रविवार को अस्मिता महिला साइकिल लीग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों की महिला साइक्लिस्ट ने भाग लिया। सब-जूनियर वर्ग की 10 किलोमीटर सामूहिक रेस में दीक्षा ने स्वर्ण पदक हासिल किया।
जबकि गजल ने रजत और दीक्षा ने कांस्य पदक प्राप्त किया। जूनियर वर्ग की 15 किलोमीटर सामूहिक रेस में प्रियंका ने प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक जीता। मनप्रीत ने रजत तथा आइना ने कांस्य पदक अपने नाम किया।
महिला वर्ग की 20 किलोमीटर सामूहिक रेस में आशा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता। शोभा ने रजत तथा ज्योति ने कांस्य पदक प्राप्त किया। विजेताओं को मुख्य अतिथि पुरुषोत्तम सिंह एवं हरियाणा राज्य साइकिलिंग संघ के महासचिव नीरज तंवर ने पदक देकर सम्मानित किया।
इस मौके पर कुलबीर सिंह सोहल, कुलदीप सिंह वड़ैच, साई कोच जसवीर भुल्लर, सुनील पूनिया, दारा सिंह, जगदीश असीजा सहित अनेक खेल प्रेमी उपस्थित रहे। इस मौके पर साइकिलिंग के पूर्व खिलाड़ी एवं एसोसिएशन के जिला सचिव ने सुनील पूनिया समेत कई खिलाड़ियों ने पुरुषोत्तम सिंह उपहार के तौर पर कार दी।