फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: बिजली जाते ही हाे जाती है यातायात संकेतक की बत्ती गुल

Sun, 22 Dec 2024 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिला मुख्यालय से होकर गुजरने वाले सिरसा-हिसार मार्ग के मुख्य चौक लाल बत्ती चौक पर एकमात्र यातायात सिग्नल लाइट लगी है। इसके अलावा शहर में कहीं भी ऐसी व्यवस्था नहीं है। इसके बावजूद इन लाइटाें की देखरेख का अभाव है। इनके लिए बैटरी की सुविधा तक नहीं है। इस कारण बिजली गुल होते ही रात में यातायात संकेतक नहीं दिखाई देता। इससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


नगर परिषद कार्यालय के बिल्कुल सामने करीब 17 लाख रुपये से यातायात सिग्नल लाइट लगाई गई थी। लाइटें लगाने के साथ ही अतिरिक्त पावर के बैटरी भी रखी गई है लेकिन अब यह बैटरी पुरानी होने के कारण कम देर का बैकअप दे रही है।

शनिवार सुबह आठ बजे से 11:30 बजे तक लाइटें बंद रहीं थीं। रविवार को भी करीब एक घंटे तक बिजली गुल रही थी। इस दौरान सिग्नल लाइटें बंद रही। इस दौरान मौजूद पुलिस कर्मियों ने हाथ का इशारे करके बारी-बारी से वाहन चालकों को निकाला। इसके बावजूद कई वाहन चालक यातायात नियम तोड़ते नजर आए।
विज्ञापन


शहर के विशाल, हरदीप, विकास, लख्मीचंद, दिनेश कुमार और जयसिंह आदि का कहना है कि ऐसा लगभग रोज होता है। इससे हादसे होने की आंशका बढ़ जाती है। इसके बावजूद अधिकारी समस्या नहीं सुलझा रहे हैं। वहीं, आरटीए अधिकारी ने बताया कि यातायात सिग्नल लाइटों की देखरेख का काम यातायात पुलिस को सौंपा गया है।

-

लाल बत्ती चौक पर यातायात व्यवस्था संभालने के पुलिसकर्मी हर समय तैनात रहते हैं। यातायात सिग्नल लाइट के बंद होने की जानकारी आपके माध्यम से पता चली है। अगर ऐसी समस्या है तो उसका समाधान करवाया जाएगा। - कुलवंत, डीएसपी, यातायात पुलिस, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें