फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: आवक कम हुई तो उठान में आई तेजी, गोदामों में पहुंची 61.85 फीसदी गेहूं

विज्ञापन
फतेहाबाद की पुरानी अनाज मंडी में गेहूं के उठान में जुटे मजदूर। 
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिले की अनाज मंडियों में गेहूं की आवक कम होने के साथ ही उठान ने तेजी पकड़ ली है। अब तक 61.85 फीसदी गेहूं का उठान कर लिया गया है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार जिले में अब तक 56,14,270 क्विंटल गेहूं की खरीद हो चुकी है। इसमें से फूड सप्लाई ने 6,02,300 क्विंटल, हैफेड ने 29,11,270 क्विंटल, हरियाणा वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन ने 18,85,380 क्विंटल व एफसीआई ने 2,15,310 क्विंटल गेहूं की खरीद की है।
विज्ञापन

जिले में अब 34,72,350 क्विंटल गेहूं का उठान किया जा चुका है। फूड सप्लाई की ओर से 4,11,110 क्विंटल, हैफेड ने 16,49,040 क्विंटल, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन ने 12,50,800 क्विंटल व एफसीआई ने 1,61,390 क्विंटल गेहूं का उठान करवाया है। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के मुताबिक जिले में की अनाज मंडियों और खरीद केंद्रों पर अब तक 34,612 किसानों की गेहूं की फसल खरीदी जा चुकी है। गेहूं की फसल बेचने पर इन किसानों को खरीद एजेंसियों की ओर से करीब 690 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है। आई फार्म पूर्ण होने के साथ ही किसानों के खाते में सीधी पेमेंट की जा रही है।
साल 2022-23 से इस बार ज्यादा हुई खरीद
जिले में इस बार साल 2022-23 से ज्यादा गेहूं की खरीद की गई है। साल 2022-23 के सीजन के दौरान जिले में 42,96,410 क्विंटल गेहूं की खरीद की गई थी। मगर इस बार अब तक 56,14,270 क्विंटल गेहूं खरीदी गई है। ऐसे में उस सीजन से अब तक 13,17,860 क्विंटल अधिक गेहूं खरीदी जा चुकी है। हालांकि, पिछले सीजन साल 2023-24 में 61,46,560 क्विंटल गेहूं की खरीद की गई थी। इससे अधिक आंकड़ा पहुंचने में अभी 5,32,290 क्विंटल गेहूं की और खरीद होनी जरूरी है।
विज्ञापन

पिछले सालों का गेहूं खरीद का आंकड़ा
साल 2020-21 : 71,25,510 क्विंटल
साल 2021-22 : 69,64,610 क्विंटल
साल 2022-23 : 42,96,410 क्विंटल
साल 2023-24 : 61,46,560 क्विंटल
कोट
जिले में अब तक 34,612 किसानों की 56,14,270 क्विंटल गेहूं की फसल खरीदी जा चुकी है। इसमें से 61.85 फीसदी गेहूं का उठान कर लिया गया है। बाकी उठान में तेजी लाई गई है।
विज्ञापन

-राहुल नरवाल, उपायुक्त, फतेहाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें