फतेहाबाद के नगर परिषद कार्यालय में गृहकर जमा करवाते हुए प्रॉपर्टी मालि
फतेहाबाद। प्रॉपर्टी आईडी को स्वयं सत्यापित करवाने के लिए अब नगर परिषद कार्यालय में आना होगा। नगर परिषद की टीमें बुधवार से डोर-टू-डोर नहीं जाएंगी। प्रॉपर्टी आईडी को लेकर मालिकों द्वारा आनाकानी करने और ओटीपी न देने के कारण सिर्फ 27.16 फीसदी आईडी ही जिले के पांच शहरों में स्वयं सत्यापित हो पाई हैं। इसके चलते नगर परिषद प्रशासन ने अब टीमें ने भेजने का फैसला लिया है। नगर परिषद की सात टीमें लगातार डोर टू डोर जाकर प्रॉपर्टी आईडी स्वयं सत्यापित करवा रही थी।
फतेहाबाद शहर में अभी तक 30516 प्रॉपर्टी आईडी में से 7304 ही स्वयं सत्यापित हुई हैं। इसके अलावा जाखल ने 59.38 फीसदी प्रॉपर्टी आई स्वयं सत्यापित करवा दी है। प्रॉपर्टी आईडी स्वयं सत्यापित को लेकर पिछले वित्तीय वर्ष में नगर निकाय द्वारा 15 फीसदी की छूट भी दी गई थी। लेकिन बावजूद इसके प्रॉपर्टी आईडी स्वयं सत्यापित नहीं करवाई गई। अब नगर परिषद की टीमें डोर-टू-डोर जा रही है तो प्रॉपर्टी मालिकों द्वारा पीपीपी नंबर नहीं बताया जा रहा है तो किसी के द्वारा ओटीपी बताने से मना किया जा रहा है। बता दें कि प्रॉपर्टी आईडी को लेकर याशी कंपनी द्वारा सर्वे किया गया था। सर्वे के बाद कंपनी द्वारा प्रॉपर्टी आईडी में गलतियां कर दी गई। हालांकि यूएलबी द्वारा लगातार कैंप लगाकर गलतियों को ठीक किया गया। अब नगर निकाय ये तय कर रहा है कि अगर किसी की प्रॉपर्टी आईडी में गलती है तो वह ठीक करवाए नहीं तो स्वयं सत्यापित करे कि जो रिकॉर्ड दर्ज है वह ठीक है।
जिले के पांच शहरों में ये प्रॉपर्टी आईडी हो चुकी है स्वयं सत्यापित
शहर प्रॉपर्टी स्वयं सत्यापित
भूना 11469 2789
फतेहाबाद 30516 7304
जाखल मंडी 4673 2775
रतिया 19140 5475
टोहाना 28097 7157
कुल 93895 25500
कोट
प्रॉपर्टी आईडी स्वयं सत्यापित के लिए लोगों को काउंटर पर सुविधा दी जाएगी। टीमें लगाकर डोर-टू-डोर घूमकर जागरूक कर चुकी हैं और करवाई भी गई है। अभी एक बार टीमों से कार्यालय में ही काम लिया जाएगा। कर्मचारियों के न होने से काम भी प्रभावित हो रहा है।
-राजेंद्र सोनी, ईओ नगर परिषद