फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: मंडियों में अगेती बासमती की आवक शुरू

Fri, 04 Sep 2026 10:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
शहर की पुरानी सब्जी मंडी पहुंची धान की फसल। संवाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिले की अनाज मंडियों में अगेती बासमती 1509 धान की आवक शुरू हो गई है। शुरुआती दौर में यह करीब चार हजार रुपये प्रति क्विंटल बिक रहा है। पिछले साल की तुलना में भाव में करीब 700 रुपये की तेजी है।
विज्ञापन

अगेती धान की कटाई शुरू होने से फिलहाल मंडियों में 1509 किस्म की सीमित आवक हो रही है। किसानों के अनुसार अगले 15 दिनों में अगेती और मध्यम धान की कटाई तेज होगी। इसके साथ ही मंडियों में आवक भी बढ़ेगी।
किसानों को शुरुआती दौर में अच्छे भाव मिलने से उत्साह है। आवक बढ़ने के साथ धान की खरीद भी जोर पकड़ने की संभावना है। 1509 किस्म की कटाई सबसे पहले शुरू हुई है। इसके बाद अन्य किस्मों की फसल तैयार होगी। इससे मंडियों में धान की आवक और बढ़ेगी।
विज्ञापन


3.32 लाख एकड़ में धान की खेती
इस बार जिले में धान का कुल रकबा 3,32,967 एकड़ है। इसमें गैर-बासमती धान 2,97,729 एकड़ में बोया गया है। वहीं बासमती धान का रकबा 35,228 एकड़ है। बासमती क्षेत्र में अगेती किस्म 1509 की फसल सबसे पहले तैयार हुई है। इसकी कटाई शुरू होने के साथ मंडियों में आवक का सिलसिला भी शुरू हो गया है।



अच्छी पैदावार से किसानों को मुनाफे की उम्मीद

शहर की पुरानी अनाज मंडी में किसान जयपाल, पालाराम, हीरालाल और मेवा सिंह ने बताया कि इस बार धान की फसल की पैदावार प्रति एकड़ 20 से 22 क्विंटल हो रही है। वहीं पिछले साल की अपेक्षा इस बार 1509 के भाव में करीब 700 रुपये प्रति क्विंटल की तेजी आई है। करीब चार हजार रुपये प्रति क्विंटल का भाव मिलने से किसानों को फसल में अच्छा मुनाफा होने की उम्मीद है।


:: फिलहाल मंडियों में अगेती धान की आवक शुरू हुई है। आने वाले 15 दिनों में कटाई का दायरा बढ़ने के साथ मंडियों में धान की आवक भी तेजी आने की उम्मीद है। किसानों के अनाज मंडी में पेयजल शौचालय सहित सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन

- अमित रोहिल्ला, सचिव मार्केट कमेटी, फतेहाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें