फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पिस्तौल व 5 कारतूस सहित दो युवकों को किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
टोहाना। सीआईए इंचार्ज एसआई साधुराम की दो टीमों ने क्षेत्र में गश्त के दौरान अलग-अलग स्थानों से दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से दो पिस्तौल व पांच कारतूस बरामद किए। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित थानों में शस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार सीआईए टोहाना पुलिस की एक टीम ने एचसी दलबीर सिंह के नेतृत्व में गश्त के दौरान जब खनौरा रजवाहा पुल के पास से हरदीप सिंह उर्फ दीप निवासी खनौरा को शक के आधार पर काबू किया तो उसके कब्जे से 351 बोर की एक अवैध पिस्तौल व तीन कारतूस बरामद हुए। दूसरे मामले मे एएसआई ओमप्रकाश के नेतृत्व में गश्त के दौरान नजदीक दमकौरा रोड से बूटा सिंह निवासी गांव दमकौरा को काबू कर उसके कब्जे से 32 बोर की एक पिस्तौल व दो कारतूस बरामद किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें