फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ का आरोपी शिक्षक सलाखों के पीछे

Thu, 21 Jan 2016 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रतिया (फतेहाबाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
यहां के एक गांव के राजकीय स्कूल में नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ करने के मामले में आरोपी अध्यापक को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। यहां से आरोपी जनेश को न्यायिक हिरासत में हिसार जेल भेज दिया है। वहीं, आरोपी अध्यापक के खिलाफ शिक्षा विभाग ने भी कार्रवाई करने के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र लिखा है ।
विज्ञापन


गौरतलब है कि मंगलवार को एक गांव के राजकीय स्कूल में संस्कृत के एक अध्यापक ने आठवीं कक्षा की छात्रा से छेड़छाड़ कर दी। इस पर गांव में हंगामा हो गया था।  गुस्साए ग्रामीणों ने स्कूल प्रांगण में खड़ी अध्यापक की गाड़ी को तोड़ दिया।

रतिया के खंड शिक्षा अधिकारी रमेश कुमार से बात की गई तो उन्होंने बताया कि उन्होंने उक्त अध्यापक के बारे में रिपोर्ट व एफआरआई की कापी संलग्न कर उच्चाधिकारियों को भेज दी है। आगामी कार्रवाई उच्चाधिकारियों के आदेश पर ही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें