फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad: गांव धांगड़ में बने रेस्ट हाउस में सेना के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, 20 मिनट बाद भरी उड़ान

Tue, 06 Dec 2022 01:53 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)

सार

हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी आई थी और इसी कारण उसे फोर लाइन पर बने रेस्ट हाउस एरिया में लैंड करवाया गया। यहां पर तकनीकी खराबी को ठीक करने के बाद दोबारा हेलीकॉप्टर ने अपने गन्तव्य की तरफ उड़ान भर ली।
विज्ञापन
आर्मी हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहाबाद के गांव धांगड़ में फोरलेन पर बने रेस्ट हाउस एरिया में मंगलवार दोपहर को सेना के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई। रेस्ट हाउस एरिया में सेना के हेलीकॉप्टर के उतरने के बाद काफी संख्या में लोग वहां पर पहुंच गए और वीडियो बनानी शुरू कर दी। करीब 20 मिनट तक हेलीकॉप्टर रेस्ट हाउस एरिया में खड़ा रहा हालांकि इस दौरान किसी को भी हेलीकॉप्टर के पास नहीं जाने दिया गया।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर पुलिस और खुफिया विभाग की टीमें मौके पर पहुंची लेकिन सेना के अधिकारियों ने कुछ भी बताने से मना कर दिया। बताया जा रहा है कि हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी आई थी और इसी कारण उसे फोर लाइन पर बने रेस्ट हाउस एरिया में लैंड करवाया गया। यहां पर तकनीकी खराबी को ठीक करने के बाद दोबारा हेलीकॉप्टर ने अपने गन्तव्य की तरफ उड़ान भर ली। हेलीकॉप्टर में सेना के तीन अधिकारी मौजूद थे। यह भी बताया जा रहा है कि सेना का हेलीकॉप्टर सिरसा से दिल्ली की तरफ जा रहा था।
विज्ञापन



और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें