फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: रतिया में 16.96 करोड़ से 20 नई सड़कों के निर्माण की मिली स्वीकृति

विज्ञापन
रतिया जानकारी देते हुए विधायक लक्ष्मण नापा 
विज्ञापन
रतिया। रतिया विधानसभा क्षेत्र में 16 करोड़ 96 लाख की लागत से 20 सड़कों के निर्माण की स्वीकृति मिली है। इसमें अलीका से पिलछियां की 2.83 किलोमीटर की सड़क को 2.20 करोड़ रुपये की लागत से 18 फीट चौड़ा किया जाएगा। इस सड़क के निर्माण को लेकर पिछले कई समय से ग्रामीण मांग कर रहे थे। हरियाणा को पंजाब से जोड़ने वाली इस सड़क के निर्माण की स्वीकृति मिलने पर अलीका, पिलछियां व अन्य गांव के ग्रामीणों ने खुशी जताई है।
विज्ञापन

विधायक लक्ष्मण नापा ने बताया कि लोगों की पुरानी मांगों के अनुरूप ही गांवों में सड़कें बनाई जाएंगी। पिलछियां से ढाणी गुरुद्वारा, पिलछियां से अलिका, बहबलपुर से मानकपुर, भानीखेड़ा से कंवलगढ़, बाहमणवाला से ढाणी गिलांवाली मेन रोड रतिया, रायपुर ढाणी से सुखमनपुर, मुंशीवाला से सुखमनपुर, तलवाडा़ से चिम्मों, लांबा से करंडी, रतिया फतेहाबाद रोड से ढाणी मसीतावाली, बोसवाल से अयाल्की, अयाल्की से मल्हड़, मल्हड़ से ढाणी ढोबा, जाड़साहिब गुरुद्वारा से रुपनगर वाया माइनर, मल्हड़ से ढाणी बीजा लाम्बा, भिरड़ाना काताखेड़ी रोड से रुपनगर, रूपनगर वाया ढाणी, रजाबाद से बरोटा, रजाबाद से काताखेड़ी, फतेहाबाद हांसपुर रोड़ से नागपुर रोड, रतिया पालसर रोड से गढ़ चदेड़ी गांवों में 16 करोड़ 96 लाख की लागत से नई सड़के बनाई जाएंगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें