फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: शहर के हंस मार्केट में चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान

Tue, 07 Apr 2026 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद के नगर परिषद कार्यालय की टीम हंस मार्केट में सामान जब्त करते हुए स्त्रोत नगर परिषद
विज्ञापन
फतेहाबाद। नगर परिषद ने मंगलवार सुबह हंस मार्केट क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। इस कार्रवाई के दौरान करीब 50 दुकानों का सामान जब्त किया गया जबकि 10 रेहड़ियों को भी मौके से हटा कब्जे में लिया। टीम के आते ही सब्जी और फल विक्रेता अपनी रेहड़ियां लेकर गलियों में चले गए।
विज्ञापन


नगर परिषद के सचिव गोविंद, एसआई महेश के नेतृत्व में टीम ने सुबह-सुबह मार्केट में अतिक्रमण हटवाया। कुछ समय के लिए क्षेत्र में व्यवस्था सुधरती नजर आई लेकिन दो घंटे बाद फिर से हंस मार्केट में रेहड़ियां लग गईं। नगर परिषद की बैठक शुरू होने से पहले ही अधिकारियों ने यह अभियान चलाया। टीम के साथ पुलिस बल भी मौजूद रहा ताकि कार्रवाई के दौरान किसी प्रकार की बाधा न आए। परिषद अधिकारी दुकानदारों और रेहड़ी संचालकों को पहले भी कई बार चेतावनी दी चुके लेकिन बावजूद इसके अतिक्रमण बढ़ता जा रहा था।

-

शाम के समय लगता है जाम

हंस मार्केट शहर का व्यस्ततम क्षेत्र है। यहां शाम के समय भारी भीड़ रहती है। अतिक्रमण के कारण यहां अक्सर जाम की स्थिति बन जाती है जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। खासकर दुपहिया वाहन चालकों के लिए यहां से निकलना मुश्किल हो जाता है। इसी समस्या को देखते हुए नगर परिषद ने यह कार्रवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन


-

शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा। फिर से अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और जुर्माना भी लगाया जाएगा।

- गोविंद, सचिव, नगर परिषद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें