फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: ई-लाइब्रेरी के लिए 33 लाख रुपये अनुदान की घोषणा

Sun, 12 Apr 2026 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
गांव समैन में ब्राह्मण सभा द्वारा भगवान श्री परशुराम की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में राज्यसभा
विज्ञापन
समैन। भगवान परशुराम जयंती पर गांव समैन में शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में ब्राह्मण धर्मशाला में ई लाइब्रेरी स्थापना के लिए 33 लाख रुपये अनुदान की घोषणा की गई। कार्यक्रम में राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला मुख्य अतिथि रहे जबकि अध्यक्षता खेल मंत्री गौरव गौतम ने संभाली।
विज्ञापन

इस दौरान ब्राह्मण सभा की मांग पर सुभाष बराला, कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी और खेल राज्यमंत्री गौरव गौतम ने 11-11 लाख रुपये देने की घोषणा की। सुभाष बराला ने अपने संबोधन में भगवान परशुराम के जीवन मूल्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि परशुराम का जीवन त्याग, तप, शौर्य और धर्म रक्षा का प्रतीक है। उनके आदर्श आज भी समाज को सही दिशा देने का कार्य करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि जब अन्याय बढ़ता है, तब सज्जनों को एकजुट होकर उसके खिलाफ खड़ा होना चाहिए।
गौरव गौतम ने कहा कि भगवान परशुराम अनुशासन, पराक्रम और समर्पण के प्रतीक हैं। उन्होंने युवाओं से उनके आदर्श अपनाने का आह्वान किया और कहा कि सरकार खेलों व युवाओं के विकास पर लगातार काम कर रही है।
विज्ञापन

ऐसे आयोजन समाज में नैतिक मूल्यों को मजबूत बनाते हैं। इस दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान परशुराम की पूजा की और हवन किया गया। इस अवसर पर पूर्व राज्यसभा सदस्य डीपी वत्स, सुरेंद्र पूनिया, सतीश शर्मा, राजेश शर्मा, ललित मोहन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें