फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: सड़कों पर पशुओं का डेरा, व्यवस्था लाचार

Mon, 02 Nov 2026 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद के भट्टू रोड पर बेसहारा पशुओं को पकड़ते हुए कर्मचारी स्त्रोत प्रशासन
विज्ञापन
फतेहाबाद। शहर की सड़कों पर बेसहारा पशुओं का जमावड़ा बढ़ रहा है। फतेहाबाद में पशु पकड़ने का ठेका सात माह से खत्म है वहीं टोहाना में नगर परिषद ने अभियान चलाकर 52 पशुओं को पकड़कर नंदीशाला पहुंचाया है। दोनों शहरों में समस्या से निपटने के लिए अब नए सिरे से प्रयास शुरू किए गए हैं।
विज्ञापन

शहर में बेसहारा पशुओं की संख्या बढ़ने के बाद नगर परिषद प्रशासन खुद हरकत में आया है। रविवार देर रात को नगर परिषद प्रशासन ने भट्टू रोड पर पशुओं को पकड़ने के लिए अभियान चलाया। डीएमसी प्रवीन कुमार खुद भट्टू रोड पर पहुंचे, इस दौरान पशु पकड़े गए। हालांकि संसाधनों की कमी के चलते अभियान लंबा नहीं चल पाया।
फिलहाल स्थिति ये है कि करीब डेढ़ हजार पशु सड़कों पर घूम रहे हैं जबकि डीएमसी का दावा है कि 150 से 200 पशु सड़कों पर घूम रहे हैं। अभियान के दौरान सचिव गोविंद, एसआई राहुल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

टोहाना में भी नगर परिषद प्रशासन ने पशुओं को पकड़ने के लिए अभियान चलाया है। हालांकि फतेहाबाद में पशुओं को पकड़ने के लिए एजेंसी पर फैसला नहीं हो पाया है। तीन माह से टेंडर प्रक्रिया अटकी हुई है। इसके अलावा बंदरों को पकड़ने के लिए नगर परिषद के पास एजेंसी नहीं है। नगर परिषद ने सोमवार को टेंडर प्रक्रिया शुरू की है।
-
बंदरों को पकड़ने के लिए लगाया गया टेंडर
सुंदर नगर में राजकीय प्राथमिक पाठशाला ठाकर बस्ती में बंदरों के बच्चों को काटने और पार्क में उत्पात पर विवाद के बाद नगर परिषद प्रशासन जागा है। पिछले दिनों वार्ड 11 और 12 के पार्षदों ने स्कूल में हंगामा किया था। इसके बाद सोमवार को टेंडर लगाने की प्रक्रिया शुरू की गई है।

रोजाना 30 लोगों को काट रहे कुत्ते
पिछले करीब 6 माह से कुत्तों को पकड़कर बधियाकरण और टीकाकरण का ठेका रेट में फंसा हुआ है। एजेंसी ने 1300 रुपये मांगे हैं जबकि नगर निकाय ने 800 रुपये तय किए हैं। अब मंजूरी के लिए नगर परिषद प्रशासन ने प्रस्ताव मुख्यालय को भेजा है लेकिन मंजूरी नहीं आई है। फिलहाल स्थिति ये है कि नागरिक अस्पताल में रोजाना 30 से 35 लोग कुत्ते के काटने पर एंटी रेबीज वैक्सीन लगवाने के लिए पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

-
शहर में बेसहारा पशुओं को पकड़ने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। टेंडर प्रक्रिया जारी है, बंदरों को पकड़ने के लिए भी एजेंसी जल्द आ जाएगी।
- प्रवीन कुमार, डीएमसी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें