फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासन की रिपोर्ट पर रद्द हुआ अनिल विज का फतेहाबाद दौरा

Sat, 28 May 2016 12:24 AM IST
fatehabad/bureau
विज्ञापन
विज्ञापन
.
विज्ञापन




 जिला कष्ट निवारण समिति की मासिक बैठक लेने के लिए स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज शुक्रवार को फतेहाबाद नहीं पहुंचे। उनका दौरा रद्द होने का कारण यहां बिगड़ी कानून व्यवस्था को मुख्य कारण माना जा रहा है। फतेहाबाद में दो भाइयों से पुलिस प्रताड़ना, सरपंच पर नाजायज केस और वीरवार रात को अस्पताल में युवक की मौत के मामले में प्रशासन डरा हुआ था। माना जा रहा था कि जिला प्रशासन ने सरकार को रिपोर्ट भेजी थी कि अनिल विज अगर आते हैं तो फतेहाबाद का माहौल बिगड़ सकता है।


केस नंबर एक
रविवार को पुलिस ने दो युवकों को नाजायज पीटा तो ये मामला ठंडा होने की बजाय बढ़ता चला गया। जैसे ही लोगों को पता चला कि शुक्रवार को स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज आ रहे हैं तो वीरवार को ही सर्वसमाज के लोग उनसे मिलने के लिए योजना बनाने लगे। लोग चाहते थे कि पुलिस की कारस्तानी सरकार तक पहुंचे।
विज्ञापन


इसके लिए पीड़ित युवकों के परिजन और सर्वसमाज के लोगों ने जिला भाजपा के सभी प्रमुख नेताओं से बातचीत की, जिनकी अगुवाई में वे स्वास्थ्य मंत्री से मिलने वाले थे। वहीं, पुलिस अधीक्षक ओपी नरवाल रात एक बजे तक अपने कार्यालय में समाज के लोगों को बुलाते रहे और किसी तरह अनिल विज से नहीं मिलने के लिए मनाने की कोशिश में लगे रहे। बताते हैं कि समाज के लोग अपनी बात पर डटे रहे।

केस नंबर दो
भिरडाना में हुई छेड़छाड़ के एक मामले में गांव के सरपंच सुभाषचंद्र ने जब समझौते का प्रयास करना चाहा तो पुलिस ने सरपंच पर ही केस दर्ज कर दिया। इस मामले में सभी 67 सरपंचों की एसोसिएशन एकजुट हो गई। ये सरपंच दो दिनों से न्याय की मांग को लेकर जिले के अफसरों के चक्कर काट रहे हैं। सरपंच एसोसिएशन के प्रधान राजेेंद्र खिलेरी के अनुसार उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री के समक्ष पूरी घटना बताने का प्लान किया था।

केस नंबर 3
वीरवार रात सामान्य अस्पताल में इलाज के दौरान एक युवक की मौत होने पर पुलिस ने सरकारी अस्पताल के दो डॉक्टर, एक नर्स सहित चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। रात को ही इस मुद्दे पर मृतक के परिजनों ने नागरिक अस्पताल परिसर में हंगामा किया था। मृतक की मां ने अस्पताल के चिकित्सकों पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया था।

इन तीनों केसों से गुप्तचर रिपोर्ट मिलने के बाद जिला प्रशासन खासकर, पुलिस प्रशासन के आला अधिकारी रात दो बजे तक लोगों की मान-मनौव्वल करते रहे। जब पुलिस की कारस्तानी के खिलाफ लोगों ने दबने से इंकार किया तो शुक्रवार अलसुबह प्रशासन ने रिपोर्ट भेजकर माहौल बिगड़ने की आशंका जता दी। माना जा रहा है कि इसी रिपोर्ट के मद्देनजर अनिल विज का दौरा रद्द किया गया है।
विज्ञापन




अब अंबाला जाएंगे लोग
पुलिसिया गुंडागर्दी के शिकार हुए रितेश व महेश नागपाल की हिमायत में शहर के सैकड़ों युवा एक रेस्टोरेंट में एकत्र हुए और नागपाल बंधुओं को पुलिस हिरासत में बर्बरतापूर्वक पीटने के दोषी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग की। उधर, नागपाल परिवार की ओर से रवि मेहता, नरेश नागपाल और सुरेश मिढ़ा ने बताया कि फतेहाबाद की जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक लेने के लिए आने वाले स्वास्थ्य मंत्री के नहीं पहुंच पाने की सूरत में नागपाल परिवार को इंसाफ दिलाने के लिए सर्व समाज ने यह फैसला लिया है कि वह जल्द ही स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज से मिलने अंबाला जाएंगे। इस मौके पर एक कमेटी भी बनाई।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें