फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: ठाकर बस्ती में सड़क बनते ही गड्ढे होने से गुस्साए दुकानदारों ने किया हंगामा

Tue, 30 Apr 2024 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। शहर की ठाकर बस्ती में फव्वारा चौक से बाल भवन की तरफ बनाई जा रही सड़क की गुणवत्ता को लेकर दुकानदारों ने सोमवार को सवाल उठाए और हंगामा किया। दुकानदारों ने कहा कि अभी सड़क का निर्माण पूरा भी नहीं हुआ है जगह-जगह अभी से गड्ढे होने लगे हैं।
विज्ञापन

लोगों के हंगामे के चलते नगर परिषद के कार्यकारी अभियंता ने एमई को जांच के निर्देश दिए हैं। कार्यकारी अभियंता अमित कौशिक ने कहा कि अभी काम चल रहा है और पहले भी एजेंसी को नोटिस दिया जा चुका है।
बता दें कि नगर परिषद ने सिरसा की एजेंसी को सड़क निर्माण का ठेका दे रखा है। करीब 20 लाख की लागत से सड़क का निर्माण हो रहा है। दुकानदार महेश कुमार, राजकुमार, लवली आदि ने कहा कि ठेकेदार द्वारा काम में लापरवाही बरती जा रही है। सड़क निर्माण पूरा होने से पहले ही गड्ढे होने लगे हैं। इसके अलावा सड़क का लेवल भी ठीक नहीं है। नगर परिषद अधिकारियों को इस तरफ ध्यान देना चाहिए और संबंधित ठेकेदार पर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
ठाकर बस्ती में सड़क का निर्माण कार्य जारी है। लेवल को लेकर दिक्कत है उसे ठीक करवा दिया जाएगा। इसको लेकर ठेकेदार को पहले भी नोटिस दिया जा चुका है।
- अमित कौशिक, कार्यकारी अभियंता नगर परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें