फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad: कचरा गिराने के लिए जगह नहीं मिलने पर भड़के लोगों ने नगर परिषद कार्यालय के गेट पर जड़ा ताला

Wed, 06 Sep 2023 03:03 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)

सार

टोहाना में पिछले आठ-नौ महीने से डोर टू डोर का टेंडर नहीं होने के चलते कचरा डालने की समस्या हो रही है। कोई भी कर्मचारी वार्ड में कचरा लेने नहीं आ रहा है। न ही वार्ड में कचरा डालने के लिए कोई जगह है। इसके चलते उन्होंने मजबूरन नगर परिषद के कार्यालय के गेट पर ताला लगाया है।
विज्ञापन
लोगों का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहाबाद के टोहाना के वार्ड नम्बर 3 में कचरा गिराने की जगह न होने से वार्ड के लोगों ने बुधवार को चंडीगढ़ रोड स्थित नगर परिषद कार्यालय के गेट पर ताला जड़ दिया। इस दौरान वार्ड के पार्षद धर्मपाल काला भी मौजूद रहे। प्रदर्शनकारियों ने नगर परिषद अध्यक्ष नरेश बंसल व प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए करीब एक घंटे तक गेट को बंद रखा। इस दौरान नगर परिषद के अध्यक्ष नरेश बंसल ने लोगों को आश्वासन दिया कि 10 दिन में समस्या का हल करवा दिया जाएगा। वहीं, वार्ड के लोगों ने कहा कि 15 दिन में इस समस्या का हल नहीं किया तो वे फिर से प्रदर्शन करेंगे।

विज्ञापन


इस दौरान प्रदर्शनकारी महिला सुमन, संतोष व विनोद ने कहा कि पिछले आठ-नौ महीने से डोर टू डोर का टेंडर नहीं होने के चलते कचरा डालने की समस्या हो रही है। कोई भी कर्मचारी वार्ड में कचरा लेने नहीं आ रहा है। न ही वार्ड में कचरा डालने के लिए कोई जगह है। इसके चलते उन्होंने मजबूरन नगर परिषद के कार्यालय के गेट पर ताला लगाया है।

जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होगी, उनका संघर्ष जारी रहेगा। इस बारे में नगर परिषद के अध्यक्ष नरेश बंसल ने कहा कि डोर टू डोर टेंडर की अमाउंट ज्यादा होने के चलते अप्रूवल के लिए डिप्टी डायरेक्टर के पास फाइल गई हुई है, आगामी 10 दिनों में डोर टू डोर कार्य शुरू कर दिया जाएगा। कल से वार्ड 3 में रेहड़ी भेजी जाएगी, जो घर-घर से कचरा उठा कर लेकर आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें