कुएं में गिरे बुजुर्ग को बाहर निकालते हुए नवजोत ढिल्लों की टीम।
टोहाना। गांव सिंबलवाला में कुएं में गिरे एक बुजुर्ग को पांच घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाल लिया गया और इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। लोगों ने टीम के कार्य की बहादुरी की जमकर सराहना की।
नवजोत ढिल्लों ने बताया कि गांव सिंबल गांव में सुबह करीब आठ बजे एक बुजुर्ग पुराने कुएं में गिर गया। जिसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना दी। वे मौके पर पहुंचे तथा उनकी टीम के दो सदस्यों ने कुएं में जाकर रस्सी बुजुर्ग के बांध दी और तकरीबन दोपहर एक बजे उसे बाहर खींच लिया गया, बाहर निकालने के बाद पता चला कि हल्की खरोंच आई है। उसने बताया कि बुजुर्ग का प्राथमिक उपचार किया गया है।