फतेहाबाद में ऑपरेशन आक्रमण अभियान के तहत चेकिंग करते हुए पुलिस अधिकारी
फतेहाबाद। लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस ने रविवार को ऑपरेशन आक्रमण अभियान चलाया। पुलिस ने एक ही दिन में विभिन्न आपराधिक मामलों में संलिप्त रहे 17 आरोपियों को काबू किया है। ऑपरेशन आक्रमण अभियान के तहत अपराध जांच शाखा एवं थाना व चौकी स्तर पर कुल 23 टीमों का गठन किया गया। जिसमें 124 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने अपराधियों पर शिकंजा कसा।
जिला फतेहाबाद पुलिस ने ऑपरेशन आक्रमण अभियान के तहत आबकारी अधिनियम के तहत 5 मामले दर्ज करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 58 बोतल ठेका देशी, 24 बोतल हथकड़ नाजायज शराब बरामद की है। ऑपरेशन आक्रमण अभियान के तहत जिला फतेहाबाद पुलिस ने जुआ अधिनियम के तहत दो मामलों में 2 आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12,550 की राशि बरामद किया।
पुलिस ने 5 आरोपियों से गांजा व चूरा पोस्त किया बरामद
सीआईए फतेहाबाद ने गांव खाराखेड़ी से आरोपी सुलतान निवासी खारा खेड़ी को 3 किलो 400 ग्राम चूरापोस्त व आरोपी रामेश्वर निवासी खारा खेड़ी को काबू कर उसके कब्जा से 4 किलोग्राम चूरापोस्त बरामद किया है। वही दूसरी तरफ थाना भट्टूकलां पुलिस ने आरोपी कुलदीप सिंह निवासी भट्टू कलां को काबू कर उसके कब्जा से 300 ग्राम गांजा बरामद किया है। थाना जाखल ने आरोपी सतपाल उर्फ पाला निवासी पिलछिंया को काबू कर उसके कब्जा से 800 ग्राम चूरा पोस्त बरामद किया है। इसी प्रकार थाना शहर रतिया पुलिस ने आरोपी राजकुमार उर्फ राजू निवासी ढाणी शेरगढ़ को काबू कर उसके कब्जा से 1 किलो 500 ग्राम डोडापोस्त बरामद किया है। सीआईएस स्टाफ ने टोहाना से एक चोर को चोरीशुदा मोटरसाइकिल समेत काबू किया है। ऑपरेशन आक्रमण के तहत जिला फतेहाबाद पुलिस ने मोटर वाहन अधिनियम के तहत कुल 72 चालान किए। जिनमें 48 गलत लेन वाहनों के, मोटर व्हीकल एक्ट के 24 चालान तहत किए गए हैं।
कोट
आमजन से अपील है कि किसी भी तरह के अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के संबंध में सूचना नजदीकी पुलिस थाना, चौकी, विशेष यूनिट, पुलिस कंट्रोल रूम या डायल 112 नंबर पर दे सकते हैं। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गुप्त रखी जाएगी।
- आस्था मोदी, पुलिस अधीक्षक