फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: गोशाला कमेटी के प्रधान व सदस्यों पर गाड़ी और ट्रैक्टर चढ़ाने का किया प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
भूना। श्रीकृष्ण गोशाला नाढोड़ी को करीब दो वर्ष पहले भूना के दानवीर सेठ द्वारा दान की गई ढाई एकड़ जमीन पर सुभाष व राजेंद्र बार-बार कब्जा करके फसल की पैदावार ले रहे हैं। गोशाला कमेटी प्रधान व सदस्य जबगायों के लिए हरे चारे की बिजाई के लिए खेत में गए तो उन पर आरोपियों ने गाड़ी व ट्रैक्टर चढ़ाकर जान से मारने की कोशिश की। पुलिस ने आरोपी सुभाष व राजेंद्र के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गोशाला कमेटी प्रधान राजेंद्र सिंह ने बताया कि नाढोड़ी में पिछले कई वर्षों से गोशाला चल रही है। इसमें सैकड़ों गाय व गोवंश का भरण पोषण हो रहा है। गायों के लिए हरे चारे की बिजाई के लिए भूना वासी सेठ सीताराम गोयल ने ढाई एकड़ जमीन नाढोड़ी गांव में दान दी थी। जमीन का पंजीकरण गोशाला के नाम होने और प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा कब्जा देने के बावजूद जमीन पर गांव के ही सुभाष व राजेंद्र जबरदस्ती फसल की पैदावार ले रहे हैं, जिनके विरुद्ध कई बार शिकायत दी गई। पंचायती समझौता करने और जमीन पर पुन: दखल नहीं देने का भरोसा देते रहे। 28 अप्रैल को गोशाला कमेटी प्रधान व कुछ सदस्य जब खेत में गए तो आरोपी सुभाष व राजेंद्र ने अपनी गाड़ी को तेज रफ्तार में लाकर कमेटी सदस्यों व प्रधान पर चढ़ाकर उन्हें मारने की कोशिश। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। प्रधान की शिकायत पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात का निरीक्षण किया और आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज किया।

कोट
श्रीकृष्ण गोशाला नाढोड़ी के प्रधान व कमेटी सदस्यों पर गाड़ी व ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में सुभाष व राजेंद्र के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-संदीप कुमार, थाना अध्यक्ष, भूना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें