फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: नागरिक अस्पताल में अमृत फार्मेसी शुरू, 50 से 90 फीसदी तक सस्ती मिलेंगी दवाएं

Sun, 23 Aug 2026 10:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
शहर के नागरिक अस्पताल में शुरू किया गया अमृत फार्मेसी मेडिकल। संवाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। नागरिक अस्पताल में मरीजों और तीमारदारों को सस्ती दरों पर जरूरी दवाएं उपलब्ध कराने के लिए अमृत फार्मेसी शुरू की गई है। यहां जीवनरक्षक दवाएं और चिकित्सा उपकरण बाजार मूल्य से 50 से 90 फीसदी तक कम कीमत पर मिलेंगी
विज्ञापन

अमृत फार्मेसी में कैंसर, हृदय रोग सहित गंभीर और जटिल बीमारियों के उपचार में इस्तेमाल होने वाली आवश्यक दवाएं उपलब्ध रहेंगी। मरीजों की जरूरत के अनुसार विभिन्न चिकित्सा उपकरण भी यहां से खरीदे जा सकेंगे।
अस्पताल में उपचार के लिए आने वाले मरीजों को इस सुविधा से काफी राहत मिलेगी। उन्हें महंगी दवाओं और जरूरी उपकरणों के लिए अस्पताल परिसर से बाहर नहीं जाना पड़ेगा। इससे समय की बचत भी होगी।
विज्ञापन

गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों के लिए दवाओं का खर्च अक्सर उपचार की बड़ी चुनौती बन जाता है। ऐसे में कम कीमत पर दवाएं मिलने से मरीजों और उनके परिवारों पर आर्थिक बोझ कम होने की उम्मीद है।
-
मरीज को पंजीकृत चिकित्सक का वैध प्रिस्क्रिप्शन दिखाने पर मिलेगी दवा
स्टोर से दवाएं प्राप्त करने के लिए मरीज को पंजीकृत चिकित्सक का वैध प्रिस्क्रिप्शन दिखाना होगा। इसके आधार पर निर्धारित दवा सीधे अमृत फार्मेसी से प्राप्त की जा सकेगी। दवाओं की बिक्री निर्धारित नियमों के अनुसार की जाएगी, जिससे मरीजों को गुणवत्तापूर्ण और आवश्यक दवाएं उचित कीमत पर मिल सकें।

-

दिन में 12 घंटे मिलेगी दवाइयां
अमृत फार्मेसी की सेवाएं प्रतिदिन सुबह आठ बजे से शाम आठ बजे तक जारी रहेंगी। खास बात यह है कि इस सुविधा का लाभ लेने के लिए मरीजों को किसी विशेष कार्ड या आय प्रमाणपत्र की आवश्यकता नहीं होगी। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार यह सुविधा सभी नागरिकों के लिए उपलब्ध है। यानी आर्थिक स्थिति की परवाह किए बिना कोई भी व्यक्ति वैध चिकित्सकीय पर्ची के आधार पर यहां से दवाएं खरीद सकता है।


:: अमृत फार्मेसी के शुरू होने से नागरिक अस्पताल में उपचार के लिए आने वाले मरीज विशेषकर कैंसर और हृदय रोग जैसी गंभीर बीमारियों के मरीजों को उपचार के दौरान महंगी दवाओं पर होने वाले खर्च को कम करने में मदद मिलेगी। अस्पताल में ही सस्ती दवाएं उपलब्ध होने से मरीजों का समय और धन दोनों बचेंगे।
विज्ञापन

- विरेंद्र, सुपरवाइजर, अमृत फार्मेसी मेडिकल, फतेहाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें