फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: खामोशी के बीच गूंजा जीत का जश्न, बधिर टी-20 क्रिकेट चैंपियनशिप में फतेहाबाद ने फाइनल में गुरुग्राम को 5 रन से हराया

Tue, 04 Aug 2026 10:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। एमएम कॉलेज में आयोजित छठी हरियाणा बधिर पुरुष टी-20 क्रिकेट चैंपियनशिप-2026 में फतेहाबाद की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम कर लिया। फाइनल मुकाबले में फतेहाबाद ने गुरुग्राम को पांच रन से हराकर पहली बार चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।
विज्ञापन

डिविजन स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ डेफ (डीएसएडी) की ओर से एक और दो अगस्त को आयोजित प्रतियोगिता में फतेहाबाद, हिसार और गुरुग्राम डिविजन की टीमों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में गुरुग्राम उपविजेता जबकि हिसार की टीम तीसरे स्थान पर रही।
फाइनल में फतेहाबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट खोकर 172 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुरुग्राम की टीम 18.2 ओवर में 167 रन पर सिमट गई। फतेहाबाद ने पांच रन से जीत दर्ज कर ट्रॉफी पर कब्जा किया।
विज्ञापन

फतेहाबाद के अनिल कुमार ने 33 गेंदों पर 52 रन की शानदार पारी खेलकर टीम की जीत में अहम योगदान दिया। उन्हें फाइनल मुकाबले का मैन ऑफ द मैच चुना गया। गेंदबाजी में राजीव कुमार ने चार ओवर में 29 रन देकर महत्वपूर्ण विकेट हासिल किए।
इससे पहले सेमीफाइनल मुकाबले में फतेहाबाद ने हिसार को हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। मुकाबले में अजीत कुमार ने 44 रन बनाने के साथ दो विकेट लेकर शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन किया और उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। फाइनल में गुरुग्राम के आसिफ खान ने 86 रन की संघर्षपूर्ण पारी खेली, लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें