फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: धान खरीद में गड़बड़ी के बीच सचिव का तबादला, विकास सेतिया संभालेंगे जिम्मेदारी

Thu, 29 Oct 2026 10:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
भूना। मार्केट कमेटी भूना में लंबे समय से कार्यरत सचिव ईश्वर सिंह ढाका का शुक्रवार को तबादला हो गया। उनके स्थान पर विकास सेतिया भूना के सचिव की जिम्मेदारी संभालेंगे। करीब सात वर्षों से भूना में तैनात ढाका के तबादले को धान खरीद में कथित अनियमितताओं से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि, तबादले के आधिकारिक कारणों की पुष्टि होना बाकी है।
विज्ञापन



जानकारी के अनुसार गोरखपुर अनाज खरीद केंद्र से बाहरी धान रतिया पहुंचने का मामला सामने आने के बाद विभागीय स्तर पर कार्रवाई की चर्चा तेज हुई थी। इस मामले में रतिया के सचिव का भी तबादला होने की बात सामने आई है। ऐसे में ईश्वर सिंह ढाका के तबादले को भी इसी घटनाक्रम से जोड़कर देखा जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें