फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: 98 तालाबों को सुंदर बनाने के साथ किनारों पर लगाए जाएंगे पौधे

विज्ञापन
गांव मेहूवाला में स्थित तालाब।
विज्ञापन
फतेहाबाद। प्रदेश सरकार द्वारा गांवों में तालाबों के सुंदरीकरण के साथ ही हरा-भरा भी किया जाएगा। जिले में इस समय 259 ग्राम पंचायतों में करीब 614 जोहड़ हैं। पहले चरण में 98 गांवों के तालाबों के सुंदरीकरण का कार्य आरंभ किया गया है। यहां पर वन विभाग द्वारा छायादार पौधे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

मानसून का मौसम आरंभ होते ही इन तालाबों पर पौधरोपण शुरू होगा। तालाबों पर नीम, बरगद, पीपल व अन्य छायादार पौधे लगाए जाएंगे। जिले की आठ नर्सरियों में पौधों को तैयार कर लिया गया है। गौरतलब है कि सरकार ने गांवों में स्थित तालाबों के सुंदरीकरण की योजना शुरू की है। इसके तहत जोहड़ों की खुदाई तथा उनमें पानी स्वच्छ करने की तकनीक स्थापित की जा रही है। मॉडल तालाब बनाने के लिए घाटों के साथ फुटपाथ बनाए जा रहे हैं तथा किनारों पर पौधरोपण भी होगा। पहले चरण में जिले के 98 तालाबों की सफाई का काम चल रहा है। जोहड़ साफ होने से जहां इनकी क्षमता बढ़ेगी, वहीं पानी भी साफ होगा। समय-समय पर पानी की टेस्टिंग भी होगी।


हर तालाब पर लगेंगे 10 पौधे
जिला वन अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि वन विभाग की ओर से हर तालाब पर 10 पौधे लगाए जाएंगे। विभाग ने जिले के सभी गांवों के तालाबों पर पौधे लगाने का प्लान बनाया हुआ है, लेकिन फिलहाल 98 जोहड़ों पर इन पौधों को रोपित किया जाएगा। वन विभाग की आठ नर्सरियों पर पौध भी तैयार कर ली गई है और मानसून सीजन में इन तालाबों पर पौधरोपण आरंभ कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें