शहर में बरसाती पानी की निकासी के लिए बनाए जा रहे नाले का निरीक्षण करते हुए सर्व समाज के सदस्य ।
- फोटो : 1
रतिया। सर्व समाज सभा द्वारा रविवार को लोक निर्माण विभाग के ठेकेदार द्वारा शहर में बरसाती पानी की निकासी के लिए बनाए जा रहे नाले के निर्माण कार्य में अनियमितताएं बरते जाने के आरोप लगाए हैं। सर्व समाज सभा के सदस्यों द्वारा शहर के बुढ़लाडा रोड पर नए बस स्टैंड के निकट नाले के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया।
सर्व समाज के प्रधान सतपाल जिंदल तथा सदस्य भूपेंद्र सैनी ने बताया कि ठेकेदार द्वारा शहर से बरसाती पानी की निकासी के लिए नाले का निर्माण किया जा रहा है, उसमें कई अनियमितताएं बरती जा रही हैं। मापदंड के हिसाब से निर्माण नहीं हो रहा। उन्होंने कहा कि आज सर्व समाज के लोगों द्वारा निर्माण किए जा रहे नाले का निरीक्षण किया था और ठेकेदार केे कर्मचारियों को पूरी व सही सामग्री लगाने की बात कही गई है। प्रधान सतपाल जिंदल ने बताया कि विभाग के अधिकारियों को भी अवगत करवाया गया है। जिंदल ने बताया कि अब सर्व समाज सभा समय-समय पर नाले का निरीक्षण करती रहेगी। यदि फिर ठेकेदार के कर्मचारियों ने बात नहीं मानी तो मामला उच्चाधिकारियों के संज्ञान में लाया जाएगा।
उन्होंने शहर के दुकानदारों को भी नाले के निर्माण पर नजर रखने की अपील की है। इस अवसर पर शेर सिंह, सुनील इंदौरा, कैप्टन जगजीत सिंह, रणधीर सिंह, धीरज मोंगा, नरेंद्र ग्रोवर, गुरविंद्र सिंह, जगजीत सिंह ढिल्लों सहित अनेक लोग उपस्थित थे।