फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: नंगल में पशु बाड़ों से वसूली के आरोप, व्यापारियों ने लगाई गुहार

Fri, 13 Nov 2026 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
रतिया। गांव नंगल में ओड समाज के पशु व्यापारियों ने कुछ लोगों पर ठेकेदार बनकर पुश्तैनी पशु बाड़ों से अवैध वसूली का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। व्यापारियों का कहना है कि उनसे प्रति भैंस 2500 रुपये और प्रति कटड़ा 1000 रुपये मांगे जा रहे हैं। राशि नहीं देने पर कार्रवाई की धमकी भी दी जा रही है।
विज्ञापन

इस मामले में ओड समाज के पशु व्यापारियों ने गांव नंगल में बैठक की। इसके बाद प्रतिनिधिमंडल ने जलोपुर में पूर्व विधायक लक्ष्मण नापा के निवास पर पहुंचकर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अर्चना गुप्ता को ज्ञापन सौंपा और न्याय की मांग की।
जिला पार्षद प्रतिनिधि धोलू मजोका, पूर्व सरपंच छिंदरपाल मजोका सहित अन्य व्यापारियों ने बताया कि कुछ लोग खुद को पशु ठेकेदार बताकर गांव नंगल के पशु बाड़ों का ठेका लेने का दावा कर रहे हैं। वे व्यापारियों पर निर्धारित राशि देने का दबाव बना रहे हैं। व्यापारियों के अनुसार ये बाड़े उनके पुश्तैनी हैं। वे वर्षों से यहां पशुओं की खरीद-बिक्री कर परिवार का पालन-पोषण कर रहे हैं।
विज्ञापन

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अर्चना गुप्ता ने मामले का संज्ञान लेते हुए बीडीपीओ रतिया को उचित कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद बीडीपीओ ने पुलिस को पत्र लिखकर ग्राम पंचायत नंगल और सरदारेवाला में चल रहे कथित अवैध पशु मेलों को बंद करवाने के लिए सहायता मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें