फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: अध्यापक के साथ मारपीट, गाड़ी में भी तोड़फोड़ करने के आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। शहर के अल्फा सिटी निवासी सरकारी स्कूल के अध्यापक के साथ मारपीट और गाड़ी में तोड़फोड़ करने का मामला सामने आया है। घायल अध्यापक को नागरिक अस्पताल में दाखिल भर्ती कराया गया। यहां से अग्रोहा मेडिकल रेफर कर दिया गया। मामले में शहर पुलिस ने अल्फा सिटी निवासी प्रहलाद सिंह के बयान पर आरोपी डेविड, चानन, नीलम व चानन की मां के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में प्रहलाद सिंह ने बताया कि वह काताखेड़ी में सरकारी अध्यापक हैं। मंगलवार सुबह 7 बजे पत्नी के साथ रिश्तेदारी में जाने की तैयारी कर रहा था। इस दौरान आरोपी डेविड, चानन, नीलम और चानन की मां घर में घुस आए और हाथापाई करने लगे। इसके बाद जब वह गाड़ी में बैठा तो आरोपियों ने शीशा तोड़ दिया। आरोप है कि इसके बाद आरोपी गाड़ी में बैठकर गालीगलौज करते हुए भाग गए। पुलिस को दिए बयान में अध्यापक ने बताया कि उसने इनके पारिवारिक लेनदेन में निपटारा करवाया था। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें