फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजे पर गाना चलाकर किए हवाई फायर, पड़ोसी की शिकायत पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर की कृष्णा कॉलोनी में एक प्लॉट में बने कमरे में कुछ युवकों द्वारा हवाई फायर करने का मामला सामने आया है। पड़ोसी की शिकायत पर शहर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में कृष्णा कॉलोनी निवासी धर्मपाल ने बताया कि सब्जी मंडी के पीछे उसके पड़ोस में एक प्लॉट में कमरा बना हुआ है जिसमें कई दिनो से शरारती तत्व इकट्ठे होकर शराब पीकर शरारत करते रहते हैं। उसने बताया कि 15 फरवरी को रात करीब दस बजे गोली चलने की आवाज आई जब वह पहुंचा तो उसने देखा कि समैण निवासी मोजा, बिंटू व कुछ अन्य लोग ऊंची आवाज में डीजे पर गाना चलाकर रिवाल्वर से 7-8 हवाई फायर कर रहे हैं। इससे आसपास के लोगों में दहशत का माहौल बन गया। उसने कहा कि मामले की सूचना पुलिस को दी गई तो इतने में उक्त लोग वहां से चले गए। इसके बाद पुलिस को लिखित शिकायत दी गई। पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें