फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: बेसहारा पशुओं को पकड़ने के टेंडर में गड़बड़ी का आरोप

Fri, 25 Jul 2025 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
टोहाना। नगर परिषद ने शहर में घूम रहे बेसहारा पशुओं को पकड़कर गोशाला में छोडने का टेंडर गलत तरीके से देने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री नायब सैनी को पत्र के माध्यम से शिकायत की गई है।
विज्ञापन


सीएम विंडो, मंत्री विपुल गोयल, डीसी फतेहाबाद व एसडीएम टोहाना को भी शिकायत देकर गौरव ने कार्रवाई की मांग की है। वहीं नगर परिषद चेयरमैन के अनुसार अधिकारियों ने उनसे इस टेंडर देने को लेकर कोई अनुमति नहीं ली है। गौरव ने पत्र में लिखा कि नगर परिषद ने रेवाड़ी की रॉयल एंटरप्राइजेज को शहर में नंदियों को पकड़ने के लिए 1012 रुपये प्रति पशु का ठेका दिया गया है।

आरोप है टेंडर देने में नियमों का पालन नहीं किया गया है। इस बारे में किसी समाचार पत्र में विज्ञापन नहीं दिया गया न ही किसी स्थानीय फर्म को सूचित किया गया है। उन्होंने कहा कि स्थानीय फर्म को सूचित न करके अपने चहेतों को ठेका दिए जाने का अंदेशा है। उनकी संस्था महज 700 रुपये प्रति पशु के हिसाब से कार्य करने को तैयार है। गौरव ने पत्र के माध्यम से इस बारे में उचित कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


-



अधिकारियों ने उक्त टेंडर देने से पहले उनसे कोई विचार विमर्श नहीं किया और न ही प्रक्रिया के बारे में कोई जानकारी दी गई। अधिकारियों ने उच्च अधिकारियों से बातचीत कर यह टेंडर दिया है।
विज्ञापन


-नरेश बंसल, चेयरमैन, नगर परिषद, टोहाना।

-

जाखल व रतिया से 30 प्रतिशत कम दाम में यह कार्य उक्त फर्म को दिया गया है। उच्च अधिकारियों से विचार विमर्श के बाद यह कार्रवाई की गई है।

- मनीष, सचिव, नगर परिषद, टोहाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें