फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: चन्दोकलां में कछुओं का शिकार करने के चारों आरोपी भेजे जेल

Tue, 11 Feb 2025 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
वन्य प्राणी विभाग व पुलिस की टीम की गिरफ्त में कछुआ का शिकार करने के आरोपी।
विज्ञापन
रतिया। सोमवार को क्षेत्र के गांव चन्दो कलां में वन्य प्राणी विभाग की टीम ने गांव के तालाब से कछुओं का शिकार करते चार लोगों को गिरफ्तार किया था। चारों आरोपियों को मंगलवार को फतेहाबाद की अदालत में पेश किया गया।
विज्ञापन

अदालत ने चारों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में हिसार जेल भेज दिया। वहीं आरोपियों से मिले विलुप्त प्रजाति के चारों कछुओं को वन्य प्राणी संरक्षण विभाग द्वारा काजल खेड़ी गांव के तालाब में छोड़ा गया। चारों कछुए इंडियन फ्लैप शैल प्रजाति के हैं और ये काफी दुर्लभ होते हैं।

ये था मामला

सोमवार को गांव चन्दो कलां में ग्रामीणों द्वारा गांव के तालाब की सफाई करने को लेकर अभियान चलाया हुआ था। जिसके तहत तालाब में पानी के लेवल को कम किया जा रहा था। जैसे ही पानी का लेवल कम हुआ तो ग्रामीण उसमें सफाई करने लगे। तभी तालाब में ग्रामीणों को 4 कछुए दिखाई दिए। इसी दौरान गांव से निकल रहे चार युवक भी तालाब के पास पहुंचे और चारों कछुओं को पकड़कर अपनी मोटरसाइकिल रहड़ीनुमा गाड़ी में उठाकर ले जाने लगे। ग्रामीणों की सूचना पर तो मौके पर वन्य प्राणी विभाग के इंस्पेक्टर रामकेश चोपड़ा, सुरेश कुमार की टीम मौके पर पहुंची और वार्ड 10 निवासी हैप्पी व सादिक तथा अहरवां निवासी बिंदर व हरिया को पकड़ कर उनके पास चारों कछुओं को बरामद कर लिया। टीम ने चारों आरोपियों के खिलाफ वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 शेड्यूल 1 के एक्ट के तहत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें