रतिया। गुरुद्वारा साहिब पुराना बाजार में धार्मिक समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान अखंड पाठ साहिब का भोग डाला गया। इसके बाद भाई जसवंत सिंह ने कथा विचारों के माध्यम से संगत को कार्तिक महीने की महत्ता बताई। इस मौके पर गुरु का अटूट लंगर चला। शहर समेत कई गांवों के गुरुद्वारों में भी धार्मिक समागमों का आयोजन करवाया गया। इस मौके पर काफी संख्या में संगत व सेवादार उपस्थित रहे।
वहीं, चौथे पातशाह गुरु रामदास महाराज के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में पुराना बाजार स्थित गुरुद्वारा साहिब में गुरु रामदास सेवा सोसायटी ने अखंड पाठ साहिब के पाठ का प्रकाश करवाया गया। इस दौरान सरबत के भले की अरदास ग्रंथी अंग्रेज सिंह ने की।
अखंड पाठ में बड़ी संख्या में संगत गुरु ग्रंथ साहिब के आगे नतमस्तक हुई। सोसायटी सचिव हैप्पी सिंह सेठी ने बताया कि 19 अक्तूबर को चौथे पातशाह गुरु रामदास महाराज का प्रकाशोत्सव श्रद्धा भाव से मनाया जाएगा। इसमें बड़ी संख्या में संगत शामिल होगी। वीरवार को गुरुद्वारा साहिब में प्रकाशोत्सव को समर्पित अखंड पाठ साहिब का प्रकाश किया गया, जिसका भोग 19 अक्तूबर को डाला जाएगा।
इस दौरान गुरुद्वारा साहिब में फूलों एवं रंग बिरंगी लाइटों से सजावट की गई है। इस मौके पर रणजीत सिंह भानीखेड़ा, बंटी मोंगा, गुरविंद्र सिंह, शंटी मोंगा, सर्वजीत सिंह, रूपेश सिंह, अंग्रेज सिंह, चरणजीत सिंह सहित बड़ी संख्या में संगत उपस्थित रही।