फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: फतेहाबाद जिला पुस्तकालय के लिए स्थायी जगह नहीं मिल सकी

Fri, 18 Oct 2024 03:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद का जिला पुस्तकालय।
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिला पुस्तकालय के लिए स्थायी जगह नहीं मिल सकी है। जिला मुख्यालय पर विद्यार्थियों को पुस्तकालय के नए भवन के निर्माण का इंतजार है। इसके लिए रोडवेज मुख्यालय से आदेश जारी नहीं हो सका है जबकि जिला मुख्यालय पर बनने वाला जिला पुस्तकालय का प्रस्ताव मुख्यमंत्री की घोषणा में शामिल है।
विज्ञापन

अभी वैकल्पिक व्यवस्था के तहत जिला पुस्तकालय बीडीपीओ कार्यालय में चल रहा है। यह जगह नाकाफी है। बीडीपीओ कार्यालय की नाममात्र जगह पर ही जिला पुस्तकालय चल रहा है। वहां रोजाना सैकड़ों विद्यार्थी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने के लिए आ रहे हैं। इसे बीडीपीओ कार्यालय से हटाने के प्रस्ताव पर विवाद भी हुआ था, लेकिन सामाजिक संस्थाओं के हस्तक्षेप के बाद इस फैसले को प्रशासन को वापस लेना पड़ा था।
वहीं, नया बस स्टैंड शिफ्ट होने के बाद पुराना बस स्टैंड पर खाली पड़ा भवन इसके लिए उपलब्ध हो सकता है। इसी कारण जिला पुस्तकालय के भवन निर्माण के लिए रोडवेज मुख्यालय से पुराना बस स्टैंड पर जगह मांगी गई है। इस भवन के लिए मिली 2 कनाल 13 मरले जगह वापस लेने के निर्देश के बाद पुराना बस स्टैंड पर भी जगह आवंटित नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

जिला पुस्तकालय के लिए आवंटित हुई थी जगह : जिला पुस्तकालय के स्थायी भवन बनाने के लिए सरकार ने 2 कनाल 13 मरले जगह आवंटित की थी, लेकिन नाम पर दर्ज न होने के कारण भवन निर्माण नहीं हो सका। साल 2024 में जिला पुस्तकालय की जगह शिक्षा विभाग के नाम हुई थी, लेकिन इसी बीच जून में प्रशासन की तरफ से निर्देश जारी कर दिए गए थे कि 2 कनाल 13 मरला भूमि पर भवन का निर्माण न किया जाए क्योंकि पुस्तकालय के लिए जगह पुराना बस स्टैंड पर जगह मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें