फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: अजंता वॉरियर्स ने सुपर ओवर में अपने नाम किया मुकाबला

Sun, 19 Apr 2026 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
मास्टर प्रीमियर लीग के मुकाबलों में भाग लेते हुए खिलाड़ी:संवाद
विज्ञापन
रतिया। राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल के खेल मैदान में रविवार को मास्टर प्रीमियर लीग के मुकाबलों में क्रिकेट का जबरदस्त रोमांच देखने को मिला। कलोठा स्ट्राइक्स और अजंता वॉरियर्स के बीच खेला गया। इस मैच फैसला सुपर ओवर के जरिये हुआ। इसमें अजंता वॉरियर्स ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन


प्रतियोगिता के आयोजक मनमोहन खोखर, मोनू सैनी, सौरभ जिंदल और रोबिन सुखीजा ने बताया कि मैच का शुभारंभ मुख्य अतिथि दशमेश कान्वेंट स्कूल के डायरेक्टर स्वर्ण सिंह शमी और अजंता ऑप्टिकल के संचालक संजय ने किया। कलोठा स्ट्राइक्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए रोशी गिल (55 रन) और मंगत राम (47 रन) की शानदार पारियों की बदौलत निर्धारित 20 ओवरों में 218 रन बनाए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी अजंता वॉरियर्स की शुरुआत ओपनर हिमांशु झण्डई (31 रन) और क्रिश मराठा (65 रन) ने शतकीय साझेदारी कर टीम को मजबूत आधार दिया। हालांकि, मध्यक्रम के लड़खड़ाने से मैच रोमांचक मोड़ पर आ गया। अंतिम ओवर में जीत के लिए 8 रन चाहिए थे लेकिन टीम 7 रन ही बना सकी और मैच टाई हो गया।
विज्ञापन


इसके बाद सुपर ओवर में अजंता वॉरियर्स की ओर से बुग्गी चौहान ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए चार छक्के जड़े और टीम का स्कोर 26 रन तक पहुंचाया। जवाब में कलोठा स्ट्राइक्स की टीम मात्र 8 रन ही बना सकी और अपने दोनों विकेट खो दिए। इस तरह अजंता वॉरियर्स ने सुपर ओवर में शानदार जीत हासिल की।

इसके बाद खेले गए दूसरे मुकाबले में निधि ग्लास वॉरियर्स और बंसल रॉयल्स की टीम आमने-सामने रही। निधि ग्लास वॉरियर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बिट्टू (44 रन) और मोनू डीपी (24 रन) के सहयोग से 20 ओवर में 175 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए बंसल रॉयल्स की पूरी टीम 13.2 ओवर में मात्र 100 रन पर ऑल आउट हो गई।

निधि ग्लास वॉरियर्स ने यह मैच 75 रनों के बड़े अंतर से जीता। अतिथियों ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर अवतार शर्मा, हरप्रीत भुलर, अमन अरोड़ा, सोनू सैनी, हरदीप बोला, मोहन सैनी, रिंपी मारडे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें