फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उम्र 72 वर्ष, 15 पीजी डिग्रियां हासिल कर चुके हैं सिंगला

विज्ञापन
मास्टर राजकुमार को सम्मानित करते स्कूल समिति के निदेशक व अन्य। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
टोहाना। शहर के मास्टर राजकुमार सिंगला 72 वर्ष की आयु में बच्चों को पढ़ाने के साथ-साथ स्वयं भी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। लगातार शिक्षा ग्रहण करने के चलते अब उनका नाम यूनीक बुक ऑफ रिकार्ड में दर्ज हो चुका है। मास्टर राजकुमार सिंगला की इस खासियत के चलते उनका हर जगह-जगह पहुंचने पर उन्हें सम्मानित किया जाता है। मास्टर सिंगला ने शिक्षा को ही अपना जीवन बना लिया है जिसके चलते उन्होंने 15 पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री हासिल कर ली है।
विज्ञापन

मास्टर राजकुमार सिंगला का जन्म 9 सितंबर 1947 में देश की आजादी के बाद पटियाला जिले के प्रसिद्ध कस्बे घग्गा (पातड़ा) में हुआ। उनके पिता रामस्वरूप व माता सुनहरी देवी था। राजकुमार सिंगला 1966 में सरकारी मिडल स्कूल करतारपुर मोमिया में जेबीटी शिक्षक के पद पर नियुक्त हुए। राजकुमार सिंगला ने सन 1964-66 में जेबीटी पास की, 1970 में प्रभाकर, 1971 में ज्ञानी, 1974 में बीए की डिग्री। 1977 में उन्होंने हिंदी विषय में एमए की। इसके बाद उन्होंने लगातार पंजाबी, इतिहास, राजनीतिक शास्त्र, पब्लनिक एडमिस्ट्रेशन, एमएड, समाज शास्त्र, धार्मिक शास्त्र, दर्शन शास्त्र, डिफेंस व स्ट्रेजिक स्टडी, सिख शास्त्र विषय से पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्रियां हासिल की। उन्होंने यह सभी डिग्रियां एक ही विश्वविद्यालय पंजाब विश्वविद्यालय पटियाला से की। इसी के साथ-साथ शिक्षा, मानवाधिकार, एमफिल अंग्रेजी विषय में पास की। इस दौरान उन्हें बेस्ट शिक्षक के साथ-साथ विभिन्न सामाजिक संस्थाओं द्वारा विभिन्न पुरस्कारों से सम्मानित किया। उनके द्वारा पढ़ाए गए विद्यार्थी वर्तमान समय में पंजाब व भारत सरकार में विभिन्न क्षेत्रों में अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। शिक्षा की ज्योत जलाकर शिक्षाविद राजकुमार सिंगला ने वर्तमान पीढ़ी को शिक्षा के प्रति जागरूक करने का काम किया। शिक्षा को ही अपना जीवन बनाने वाले मास्टर राजकुमार सिंगला को 2009, 2010 व 11 में लिम्का बुक ऑफ रिकार्ड से नवाजा गया और तीन बार यूनीक वर्ल्ड ऑफ बुक रिकार्ड में उनका नाम दर्ज हुआ।
आजाद नगर स्थित बजरंग माडल स्कूल में पहुंचे युवा वर्ग को शिक्षा के प्रति जागरूक करने वाले मास्टर राजकुमार सिंगला का स्वागत किया गया व उनके जीवन से प्रेरणा लेकर सभी बच्चों ने अपने जीवन में उच्च शिक्षा ग्रहण करने का संकल्प लिया। इस दौरान स्कूल निदेशक विनय वर्मा, संस्थापिका कृष्णा वर्मा, प्राचार्या अंजू वर्मा सहित समस्त स्टाफ सदस्यों ने सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें