फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: तीन साल बाद फिर जिला आरंभिक हस्तक्षेप केंद्र नागरिक अस्पताल भवन में हुआ शिफ्ट

Tue, 26 Nov 2024 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में दूसरी मंजिल पर शुरू हुआ जिला आरं​भिक हस्तक्षेप केंद्र।
विज्ञापन
फतेहाबाद। नर्सिंग हॉस्टल में चल रहे जिला आरंभिक हस्तक्षेप केंद्र को एक बार फिर से नागरिक अस्पताल भवन में शिफ्ट कर दिया गया है। डीईआईसी को नागरिक अस्पताल की दूसरी मंजिल पर जगह दी गई है। पहले भी केंद्र इसी जगह पर चल रहा था लेकिन कोविड के चलते तीन साल पहले नर्सिंग हॉस्टल में शिफ्ट कर दिया था। लेकिन वहां पर बेहतर व्यवस्था न होने और स्टाफ को दिक्कत के चलते पुरानी जगह पर ही स्थानांतरित किया गया है।
विज्ञापन

केंद्र के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उच्च अधिकारियों के सामने मुद्दा रखा था। इसके बाद स्थानांतरण करने का फैसला लिया गया है। बच्चों में होने वाली जन्मजात बीमारियों के उपचार को लेकर स्वास्थ्य विभाग जिला आरंभिक हस्तक्षेप केंद्र क तहत उपचार करवाया जाता है। केंद्र की टीम स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में जाकर बच्चों की स्क्रीनिंग करती है और इसके बाद इन्हें जिला मुख्यालय पर भेजा जाता है।

जिला आरंभिक हस्तक्षेप केंद्र को अस्पताल की दूसरी मंजिल पर शिफ्ट कर दिया गया है। जल्द ही कमरे भी उपलब्ध करवाए जाएंगे। पहले नर्सिंग हॉस्टल में केंद्र चल रहा था लेकिन वहां पर बच्चों को पूरी तरह से सुविधाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा था। इसके चलते यहां शिफ्ट किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ.बुधराम, एसएमओ, नागरिक अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें