फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात दिन बाद फिर फूटा भूनावासियों का गुस्सा, गाड़ी के आगे बैठे ग्रामीण

विज्ञापन
भूना में लोगों के विरोध के बाद निरीक्षण करते हुए डीसी व अन्य अधिकारी - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
फतेहाबाद। सात दिनों से बाढ़ से परेशानी झेल रहे भूनावासियों का शुक्रवार शाम को सब्र का बांध टूट गया। उपायुक्त प्रशासनिक अधिकारियों के साथ जब भूना में राहत कार्यों का जायजा लेने पहुंचे तो लोगों ने उनको घेर लिया और प्रशासन को काफी खरी खोटी सुनाई। यहां तक की लोग डीसी की गाड़ी के आगे आकर बैठ गए। बाद में डीसी लोगों के साथ पैदल ही भूना के बाजारों घूमे और उचित प्रबंध का आश्वासन दिया। उधर हिसार रोड से शुक्रवार शाम तक जलभराव खत्म करने का प्रशासन का दावा भी फेल हो गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, उपायुक्त जगदीश शर्मा शुक्रवार शाम को डीएमसी अजय चोपड़ा व पब्लिक हेल्थ के कार्यकारी अभियंता व अन्य अधिकारियों के साथ गाड़ियों में बैठकर उकलाना रोड का मुआयना करने आए थे। जब वह वापस जा रहे थे तो अनाज मंडी व हिसार रोड के लोगों व दुकानदारों ने प्रशासनिक अधिकारियों को घेर लिया और भूना में बेदम प्रशासनिक इंतजाम का आरोप लगाते हुए अधिकारियों को खरी खोटी सुनानी शुरू कर दी। लोगों का कहना था कि सात दिन बीत जाने के बाद भी प्रशासन शहर से पानी नहीं निकाल पाया है। लोगों में बीमारियां फैल रही हैं और उनके धंधे चौपट हो गए हैं। बिना बिजली पानी के लोगों का जीना मुुहाल हो गया है। उनको मांगकर भोजन करना पड़ रहा है। लोगों में भारी रोष को देखते हुए डीसी व अन्य प्रशासनिक अधिकारी पैदल ही उकलाना रोड से शहीद भगत सिंह चौक पार्क तक क्षेत्र का जायजा लेते रहे। उन्होंने लोगों को बताया कि प्रशासन भूना से पानी निकालने के लिए पूरे प्रयास कर रहा है और जल्द ही भूना के हर क्षेत्र से पानी निकाल लियाज जाएगा। इसके बाद वह अपनी गाड़ी में बैठकर निकल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें