फतेहाबाद। श्रीकृष्ण प्रणामी नंदीशाला का निरीक्षण करते डीएमसी संजय बिश्रोईस्त्रोत प्रशासन
फतेहाबाद। हरियाणा शहरी स्वच्छता अभियान के तहत सोमवार देर शाम जिला नगर आयुक्त संजय बिश्नोई ने श्रीकृष्ण प्रणामी नंदीशाला का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने व्यवस्थाओं को परखा और स्वच्छता बनाए रखने के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
निरीक्षण उपरांत डीएमसी संजय बिश्नोई ने भाटिया कॉलोनी का दौरा कर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। इस मौके पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सफाई कार्य में किसी प्रकार की देरी न हो। उन्होंने कॉलोनी के खाली पड़े प्लॉटों की तुरंत सफाई के निर्देश दिए। डीएमसी ने मौके पर मौजूद लोगों को कहा कि यदि प्रत्येक व्यक्ति नियमित रूप से अपने घरों व दुकानों के आसपास सफाई रखेगा तो उनका क्षेत्र ही साफ व स्वच्छ नहीं होगा बल्कि पूरा शहर सुंदर व स्वच्छ बनेगा।
उन्होंने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि कूड़ा इधर उधर ना फेंके। गीला और सूखे कचरे का अलग-अलग निस्तारण करें। डीएमसी संजय बिश्नोई ने अधिकारियों से कहा कि यदि सफाई व्यवस्था के बारे में कोई शिकायत प्राप्त होती है तो उसका निवारण तत्काल किया जाए। इस मौके पर सचिव गोविंद, सीएसआई सतपाल सिंह, सीटीएल सौरभ कुमार आदि मौजूद रहे।