फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से 15 दिन बाद फिर एक दिन में दो मौतें, 4 नए संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण एक बार फिर से मौत का आंकड़ा बढ़ा है। मंगलवार को जिले में कोरोना संक्रमित दो मरीजों की मौत हुई है। 15 दिन बाद जिले में कोरोना से एक दिन में दो मौतें हुई हैं। इसके बाद जिले में कुल मौत का आंकड़ा बढ़कर 466 तक पहुंच गया है।
विज्ञापन

राहत की बात यह है कि जिले में रिकवरी रेट 96.87 तक पहुंच चुका है। जिले में अभी 90 सक्रिय केस रह गए हैं। मंगलवार को जिले में संक्रमण दर 0.20 फीसदी रही है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक गांव जांडवाला बागड़ निवासी 48 वर्षीय व्यक्ति की लुधियाना के निजी अस्पताल में मौत हुई है। इसके अलावा फतेहाबाद निवासी 92 वर्षीय बुजुर्ग की फतेहाबाद के निजी अस्पताल में मौत हुई है। जिले में मंगलवार को फतेहाबाद, रतिया ग्रामीण, बड़ोपल तथा भूना में एक-एक संक्रमित केस मिले हैं।
विज्ञापन

जिले में अब तक कहां कितने मरीज मिले
क्षेत्र संक्रमित मरीज मिले
फतेहाबाद 4648
टोहाना शहरी 2361
रतिया शहरी 1049
रतिया ग्रामीण 2076
भट्टू 2873
बड़ोपल 1035
भूना 2220
जाखल 1483
कोट
कोरोना संक्रमण को लेकर लोग लापरवाही न बरतें। मास्क जरूर लगाकर रखें। इसके अलावा जिन लोगों ने टीका नहीं लगवाया है वह जरूर लगवा लें।
- डॉ. वीरेश भूषण, सिविल सर्जन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें