फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: एडमिट कार्ड जारी, 21 अक्तूबर को अंबाला में होगी शारीरिक परीक्षा

Fri, 25 Sep 2026 10:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। अग्निवीर जनरल ड्यूटी, टेक्निकल एवं ट्रेड्समैन श्रेणी में सामान्य प्रवेश परीक्षा (सीईई) पास कर चुके उम्मीदवारों के लिए शारीरिक दक्षता एवं मापदंड परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। अग्निवीर क्लर्क/स्टोर कीपर टेक्निकल श्रेणी के सफल उम्मीदवारों की शारीरिक परीक्षा 21 अक्तूबर को खरगा स्पोर्ट्स स्टेडियम, अंबाला कैंट में होगी।
विज्ञापन

सेना भर्ती कार्यालय, हिसार की ओर से बताया गया है कि परीक्षा में केवल सीईई उत्तीर्ण उम्मीदवार ही शामिल हो सकेंगे। उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड अनिवार्य रूप से साथ लाना होगा। जिन अभ्यर्थियों ने एक से अधिक श्रेणियों में आवेदन किया है उन्हें शारीरिक दक्षता परीक्षा में दौड़ केवल एक बार ही देनी होगी।
उन्हें एक ही एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा जिसमें सभी संबंधित श्रेणियों का विवरण होगा। सफल उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के लिए मूल प्रमाणपत्र साथ लाने होंगे। इनमें शैक्षणिक, जाति, डोमिसाइल, चरित्र, एनसीसी और खेल प्रमाणपत्र शामिल हैं। भर्ती कार्यालय ने उम्मीदवारों को बिचौलियों से सावधान रहने और जानकारी केवल भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट से प्राप्त करने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें