फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: पशुओं को खुले में छोड़ने वाले लोगों पर प्रशासन करेगा कार्रवाई

विज्ञापन
रतिया शहर में बेसहारा पशुओं को पकड़ते हुए एजेंसी के कर्मचारी । 
विज्ञापन
रतिया। नगर पालिका ने शहर में घूम रहे बेसहारा पशुओं को खुले में छोड़ने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने का निर्णय लिया है। अब बेसहारा पशुओं को छोड़ने पर चालान और रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन


नगर पालिका सचिव शुभम कुमार व सफाई इंचार्ज ओंकार सिंह ने बताया कि नगर पालिका को लगातार शिकायतें मिल रही है कि कुछ लोग बेसहारा पशुओं को रात के समय शहर की सड़कों पर छोड़ जाते हैं। इस कारण दुर्घटनाएं होती हैं। उन्होंने बताया कि नगर पालिका ने बेसहारा पशुओं को पकड़ने के लिए जींद की एक एजेंसी को टेंडर दिया हुआ है। यह शहर में सड़कों पर घूम रहे बेसहारा पशुओं को पकड़ रही है और एजेंसी ने एक सप्ताह के अंदर लगभग 150 बेसहारा पशुओं को नंदी शाला में भी छोड़ा है।

इसके बावजूद भी कुछ लोग रात के समय बेसहारा पशुओं को शहर की सड़कों पर छोड़ रहे हैं। इसलिए नगर पालिका ने बेसहारा पशुओं को छोड़ने वाले लोगों की वीडियोग्राफी कर उनके खिलाफ चालान काटने और कानूनी कार्रवाई करने का भी निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि जो व्यक्ति बेसहारा पशुओं को शहर में सड़कों पर छोड़कर जाएगा उसके खिलाफ नगर पालिका द्वारा चालान करने के अलावा मामला भी दर्ज करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें