फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासन और आंदोलनकारी आमने-सामने

Sat, 28 Jan 2017 12:22 AM IST
fatehabad
विज्ञापन
बैरिकेट भूना पुलिस के जवान नाकाबंदी के लिए ले जाते हुए। - फोटो : bureau
विज्ञापन
 अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के 29 जनवरी को प्रस्तावित धरने को लेकर जिला प्रशासन और जाट आंदोलनकारी आमने-सामने आ गए हैं। जिला प्रशासन ने जहां एक ओर अभी तक धरने की अनुमति नहीं दी है तो दूसरी ओर अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के बैनर तले आंदोलनकारी 29 जनवरी को ढाणी गोपाल और सांचला में धरने को लेकर अभी तक अड़े हैं। डीसी एनके सोलंकी इस मामले में एसडीएम और खुफिया विभाग की रिपोर्ट का अध्ययन करने की बात कह रहे हैं तो अनुमति ना मिलने की स्थिति में भी धरने की स्थिति पर पुलिस कप्तान ओपी नरवाल ने कानूनी प्रक्रिया का पालन करने की बात कही है। जिला प्रशासन ने कानून-व्यवस्था को बनाए रखने के लिए जिलेभर में आठ ड्यूटी मजिस्ट्रेटों की नियुक्ति की है। जबकि पुलिस प्रशासन द्वारा सीआरपीएफ की चार कंपनियों की डिमांड की गई है। हालांकि अभी तक फतेहाबाद को एक ही कंपनी अलॉट हो सकी है।
विज्ञापन

गांव ढाणी गोपाल चौपटा पर तैयारियां जारी हैं। सुरक्षा व्यवस्था को बनाए रखने को लेकर पुलिस ने भी ऐहतियातन नाकाबंदी के लिए प्लानिंग बना ली गई है। इसको लेकर शुक्रवार को ही जगह-जगह बेरिकेट लगाकर नाके लगाए जा रहे हैं। जिला फतेहाबाद में सपी के दिशा निर्देश पर 27 जगह पर नाकाबंदी करके जिले को सील किया गया है। प्रत्येक  नाके पर दो इंचार्ज उप निरीक्षक दो हवालदार व चार होमगार्ड की ड्यूटी लगाई गई है।

यहां की गई है नाकाबंदी
एसपी के निर्देश पर फतेहाबाद शहर में भूना रोड बाईपास सेक्टर-तीन पर नाका लगाया जाएगा। वहीं रतिया चुंगी फतेहाबाद, भट्टू रोड चुंगी धींगड़ा चौक फतेहाबाद, हनुमान मंदिर डीएवी स्कूल के पास बीघड़ रोड पर, सिरसा रोड बाईपास, हिसार रोड़ थाना सदर के सामने, माजरा रोड़ देवी मंदिर के पास, खैराती खेड़ा रोड गोदाम के पास, बस अड्डा चौकी फतेहाबाद में नाका बंदी बेरिकेट लगाए जाएंगे। भूना भूना रोज मेरियन होटल के पास उकलाना रोड भूना, हिसार रोड नजदीक गौशाला भूना, रतिया रोड कैंची भूना, मोची रोड भूना, लिंकन फैक्टरी टोहाना रोड भूना, फतेहाबाद रोड़ पर देव होटल के पास भूना, खैरी चौंक भूना में नाका बंदी की गई है। भट्टू कलां में लुदेसर चौंक भट्टू कलां, रेलवे फाटक सूली खेड़ा आदमपुर रोड़, टी प्वाइंट मेहूवाला, खारा खेड़ी रोड नजदीक पावर हाउस व ठूईया रोड चौराहा भट्टू मंडी में नाके बंदी की जाएगी। शहर टोहना में टी प्वाईट नरवाना हिसार रोड़ टोहाना में, रतिया रोड़ शगुन मैरिज पैलेस टोहाना, चंड़ीगढ़ रोड़ टोहाना, आईटीआई सिंबल रोड टोहाना, डीएवी स्कूल डांगरा रोड़ टोहाना व पुनी फैक्टरी के पास भूना रोड़ टोहाना में नाका लगाना निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन


ये हैं हिदायतें
प्रबंधक थानाजात उक्त बल से पारियों के अनुसार नाका ड्यूटी लगाने और समाझाने के जिम्मेदार होंगे तथा प्रत्येक नाकाबिंदु पर बेरिकेट, लाइट, खाना, पानी और रिहायश का उचित प्रबंध करने का जिम्मेदार होंगे।

नाका इंचार्ज  
प्रत्येक नाका इंचार्ज वाकीटाकी सेट सहित तैनात होगा। समय-समय पर उपद्रवियों की गतिविधियों के बारे में उच्चाधिकारियों को सूचित करने का जिम्मेवार होगा। नाका पर तैनात सभी कर्मचारी ड्यूटी समय के दौरान अपने नाकाबिंदु को नहीं छोड़ेंगे।

सेना लिपिक
सेना लिपिक फतेहाबाद प्रत्येक बिंदु पर उक्त दर्शाए अनुसार पुलिस बल नियुक्त कराने का जिम्मेवार होगा। रात्रि चेकिंग अधिकारी अपनी चेकिंग के दौरान इन नाकों को अवश्य करेंगे तथा नाकों पर तैनात पुलिस बल को आवश्यक दिशा निर्देश देंगे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें